OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज लॉन्चकरने के नाम पर दिया धोखा, पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी मॉडल की फिल्म
इंदौरा। अगर आप को किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज में काम करने का मौका मिल रहा है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, वेब सीरीज लॉन्च करने के नाम पर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक युवती की अश्लील फिल्म बनाने और उसे पॉर्न साइट पर अपलोड करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हिल जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धामनोद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती इंदौर में रहकर मॉडलिंग करती है। पीड़ित युवती ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2019 में उसे ब्रिजेंद्र नाम के शख्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरिज में लॉन्च करने का झांसा दिया और अपने फार्म हाउस पर ले गया। युवती अपने कॉस्टिंग डायरेक्टर दोस्त मिलिंद के साथ वहां पहुंची।
इस दौरान ब्रिजेंद्र नाम के शख्स ने उसे एक बोल्ड मूवी सीरिज में काम दिलवाने के बहाने कुछ बोल्ड सीन शूट किए। उसे बताया गया कि इसमें से अश्लील कंटेंट हटाकर कुछ सीन रखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। इसके बाद युवती इस फिल्म के रिलीज का इंतजार करती रही। यह फिल्म रिलीज तो हुई लेकिन पॉर्न वेबसाइट पर, वह भी सभी अश्लील और बोल्ड सीन के साथ।
युवती को उसके एक परिचित ने इस बारे में जानकारी दी। लेकिन तब तक इस फिल्म को 4 लाख से ज्याद लोग देख चुके थे। घबराकर उसने ब्रिजेंद्र और अपने दोस्त से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने युवती को इग्नोर कर दिया। इस पर युवती ने कॉस्टिंग डायरेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें मिलिंद से पूछताछ चल रही है जबकि ब्रिजेंद्र फरार है।












Click it and Unblock the Notifications