गर्ल्स हॉस्टल में जब वॉर्डन ने मारा अचानक छापा तो देखकर रह गया दंग

मध्य प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ छात्राएं सिगरेट और शराब का नशा करती पकड़ी गई हैं। हॉस्टल के वार्डन ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ छात्राएं सिगरेट और शराब का नशा करती पकड़ी गई हैं। हॉस्टल के वार्डन ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। फिलहाल मामले में जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषी छात्राओं पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल का मामला

इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल का मामला

पूरा मामला इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल का है, जहां कुछ लड़कियां हॉस्टल में शराब और सिगरेट पीती हुई पकड़ी गई हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इस पूरे मामले का पता हॉस्टल में किसी को नहीं चला। हालांकि लगातार कुछ छात्राओं ने हॉस्टल के अंदर शराब और सिगरेट पीने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शुरू में इस मामले को हॉस्टल प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया।

हॉस्टल में नशाखोरी

हॉस्टल में नशाखोरी

बावजूद इसके लगातार छात्राओं की ओर से हॉस्टल में नशाखोरी को लेकर शिकायत की जाती रही। आखिरकार हॉस्टल के वॉर्डन ने मामले की जांच की योजना बनाई। अचानक ही उन्होंने हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान उन्होंने जो कुछ देखा उसे देखकर वो आश्चर्य चकित रह गए। वार्डन के इस औचक चेकिंग में दो लड़कियां अपने कमरे में नशे की हालत में पकड़ी गई।

वॉर्डन ने दो छात्राओं को पकड़ा

वॉर्डन ने दो छात्राओं को पकड़ा

वॉर्डन ने दोनों छात्राओं को शराब और सिगरेट पीते हुए पकड़ा। फिलहाल मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद इन छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक व निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि उन दो छात्राओं के साथ अन्य छात्राएं भी थीं। उन पर कार्रवाई की अब जांच के बाद ही होगी।

मामले में जांच के लिए कमेटी

मामले में जांच के लिए कमेटी

बताया जा रहा है कि बनाई गई जांच कमेटी अब हॉस्टल में शिकायत करने वाली छात्राओं और पकड़ी गई छात्राओं के बयान दर्ज करेगी। हॉस्टल की दूसरी छात्राओं से भी बात की जाएगी। सभी पक्षों को सुनने के बाद ही पूरे मामले में कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल ये तय माना जा रहा है कि पकड़ी गई छात्राओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि विश्वविद्यालय के गर्ल्स और ब्वॉयज दोनों ही हॉस्टल में नशाखोरी की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+