आजमगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया- मध्य प्रदेश की कमान CM मोहन यादव को क्यों सौंपी

Lok sabha chunav 2024: मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2023 में शिवराज का चेहरा, शिवराज की योजनाएं और इन्हीं के नाम पर मिलता है जनता का आदेश। लेकिन प्रदेश के मुखिया का ताज एक नए चेहरे डॉ मोहन यादव के सिर बांधा गया। तब से अब तक यह कयास लगाए जा रहे थे कि ऐसी क्या वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहन यादव पर विश्वास जताया, जिसका जवाब आज पीएम मोदी ने आजमगढ़ की जनसभा में दिया।

बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 महीने बाद मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के राज से पर्दा उठाया है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक सभा के दौरान डॉक्टर यादव पर भरोसा करने की वजह बताई और उनके लिए कसीदे भी पढ़े।

In Azamgarh PM Narendra Modi told- why the command of MP was handed over to CM Mohan Yadav

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मंच से डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश की बागडोर सौंपने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा यदुवंश का सम्मान करने वाली पार्टी है। इसी बात को आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने इस मंच से आजमगढ़ सीट के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में वोट करने की अपील भी की।

In Azamgarh PM Narendra Modi told- why the command of MP was handed over to CM Mohan Yadav

गौरतलब है कि पिछले महीने मध्य प्रदेश दौरे पर आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कई सभा में सीएम डॉ मोहन यादव की तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने मोहन यादव द्वारा किए जा रहे कामों की भी प्रशंसा की थी। सीएम यादव प्रदेश के चार चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय रहे। जनसभाओं रेलिया रोड शो के जरिए उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाने में सफलता प्राप्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+