बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा क्यों कहा? 'हिंदू मस्जिदों में घूसे तो जूते मारो,'

Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है हिंदू अगर मस्जिद में घुसें तो उन्हें जूते मारो।

कुम्भ मेला में गैर हिन्दुओं के प्रवेश और दुकाने लगाने का खुलकर दो टूक विरोध करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा जब हम तुम्हारी मस्जिदों में नहीं घुसते, तुम भी हमारे यहां न आओ। उन्होंने फिर से दोहराया कि आपकी मजारों के सामने हमारी दुकानें नहीं लगतीं तो मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri News

धीरेंद्र शास्त्री ने कुम्भ में गैर हिन्दुओं की एंट्री का खुलकर विरोध करते हुए कहा कि जब हमें मक्का मदीना में नहीं बुलाया जाता तो तुम्हें भी कुम्भ मेला में नहीं आना चाहिए अगर हिंदू मस्जिदों में जाते हैं तो उन्हें भी जूते मारे जाएं।

बागेश्वर धाम के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'X' पर रीपोस्ट किए गए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक वीडियो के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने कहा है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? भाई मक्का मदीना में हमें नहीं बुलाया जाता। आप इतने ही उदारवादी और गंगा-जमुनी हो तो मक्का मदीना में हमारी भी दुकान लगवा दो, हम भी गरीब ही हैं भईया।

वीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, भारत में इतने गरीब हिंंदू हैं, आपकी मजारों के सामने हम लोगों की दुकानें नहीं लगतीं। तो मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम? आपको त्रिवेणी का ज्ञान नहीं, संगम का ज्ञान नहीं, संतों के मान का आपको पता नहीं, कथा का आपको पता नहीं, संतों की महिमा का आपको पता नहीं, खालसा क्या होते हैं, पंथ क्या होते हैं इसके बारे में आपको पता नहीं तो वहां जाकर आप करोगे क्या? धंधा करके मूत्र कांड करोगे, थूक कांड करोगे।

इससे बेहतरीन यह है मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम? हम तुम्हारी मस्जिदों में नहीं घुसते, तुम हमारे यहां न आओ, और अगर हमारे हिंदू तुम्हारी मस्जिदों में घुसें तो उन्हें जूते मारो।

आपको बताते चलें कि पिछले दिनों भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुंभ में मुसलमानों की दुकानों और गैर हिंदुओं की एंट्री बैन करने की बात का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि जब उन्हें राम से कोई काम नहीं है तो राम के काम से उनका क्या काम। इसलिए गैर हिंदुओं को महाकुंभ में प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+