MP News: आधी रात को मोहन सरकार ने की प्रशासनिक सर्जरी, इन जिलों के अधिकारी हुए इधर से उधर
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार की देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी को अंजाम दिया है, जहां इसी के अंतर्गत राज्य के 37 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के लगभग 16 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सरकार की ओर से किए गए ट्रांसफर में कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह का तबादला कर दिया गया है, जहां उनकी जगह शिवम वर्मा को नगर निगम इंदौर की कमान सौंपते हुए निगमायुक्त बनाया गया है। कुछ ऐसे ही परिवर्तन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी सरकार की ओर से किए गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले किए गए यह परिवर्तन चुनावी तैयारी के लिहाज से भी बेहद खास हैं।

इन अधिकारियों के तबादले
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें प्रमुख तौर पर संजय कुमार शुक्ला, मुकेश चंद्र गुप्ता, विवेक कुमार पोरवाल, डॉक्टर नवनीत मोहन कोठारी, पी नरहरि, धनंजय सिंह भदोरिया, बाबू सिंह जागोद, माल सिंह भायडिया, श्रीमन शुक्ला, शिल्पा गुप्ता, वंदना वेद, अनुभा श्रीवास्तव, शशि भूषण सिंह, सत्येंद्र सिंह, छोटे सिंह, अक्षय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, छोटे सिंह, अक्षय कुमार सिंह, सुरेश कुमार, हरजिंदर सिंह, संजय कुमार, मनोज पुष्प, रोहित सिंह, हर्षिका सिंह, तरुण भटनागर, अरुण कुमार परमार, अमन वीर सिंह बेस, फ्रैंक नोबल ए, शिवम वर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, हर्षल पंचोली, हिमांशु चंद्र, हरेंद्र नारायण, जगदीश कुमार गोमे, अक्षय कुमार ताम्रवाल, काजल जवाला और आकाश सिंह के नाम शामिल है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश सरकार लगातार अधिकारियों के तबादले कर रही है, जहां अब एक बार फिर अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी है, जिसमें कई जिलों के अधिकारियों को बदला गया है.
ये भी पढ़े- Indore News: सुमित्रा महाजन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इस आयोजन को लेकर पूछे तीखे सवाल












Click it and Unblock the Notifications