Indore News: सुमित्रा महाजन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इस आयोजन को लेकर पूछे तीखे सवाल

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महिला दिवस से एक दिन पहले वॉकथॉन का आयोजन किया गया था, जहां वॉकथॉन में महिलाओं की बड़ी संख्या शामिल हुई थी। कार्यक्रम में CM के देरी से पहुंचने पर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिस लेकर अब पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कलेक्टर को पत्र लिखा है, और कई सवाल भी पूछे हैं।

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कलेक्टर को पत्र लेकर पूछा है कि, वॉकथॉन में महिलाएं परेशान हुई, ऐसी स्थिति क्यों बनी?, साथ ही महाजन ने पूछा कि, कार्यक्रम की व्यवस्था का जिम्मा किसके पास था। महिलाओं को रोकने की जो खबर चली है, क्या वह सही है?, कार्यक्रम किसके द्वारा आयोजित किया गया था?, इसका खर्च किसने उठाया?, साथ ही इसमें कितनी महिलाएं शामिल हुई थी।

Indore

कुछ ऐसा था आयोजन

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा साड़ी में वॉकथॉन की थी, जिसमें लगभग 40 हजार से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया था। वॉकथॉन में शामिल हुए CM मोहन यादव ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देने के साथ ही महिलाओं का हौसला बढ़ाया था। वॉकथान शहर के नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई, जहां पुनः वॉकथान नेहरू स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुई थी।

ताई का एक्टिव अंदाज

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन इन दिनों सियासत से दूर नजर आ रही है, बावजूद इसके वे अलग-अलग मुद्दों को लेकर एक्टिव रहती हैं। इससे पहले भी सुमित्रा महाजन ने कई अलग-अलग मुद्दों को लेकर जिम्मेदारों को पत्र लिखने के साथ-साथ सवाल भी किए हैं, तो वहीं अब एक बार फिर सुमित्रा महाजन का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है। सुमित्रा महाजन अपने बयानों और कर्मठ अंदाज के लिए सियासत में खास पहचान रखती है। यही कारण है कि, सुमित्रा महाजन इंदौर से लंबे वक्त तक सांसद रही हैं।

ये भी पढ़े- 'एक-दो दिन में देखिए क्या होता है', कांग्रेस में भगदड़ पर कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+