MP News: मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, दीपाली रस्तोगी को बनाया पंचायत ग्रामीण विकास का प्रमुख सचिव
मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कई बड़े अधिकारियों का दूसरे विभागों में ट्रांसफर कर दिया है। जिसमें वरिष्ठ आईएएस संजय दुबे, दीपावली रस्तोगी, विवेक कुमार पोरवाल, डीपी आहूजा, अनिरुद्ध मुखर्जी, मोहम्मद सुलेमान, एसएन मिश्रा, एस एन गुप्ता और संदीप यादव जैसे अधिकारियों के नाम शामिल है।
बता दे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद सुलेमान को अब कृषि उत्पादन आयुक्त मध्य प्रदेश बनाया गया है। वही 1990 बैच के आईएएस अधिकारी एसएन मिश्रा को अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग और अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन परिवहन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) सौंपा गया है।

वहीं 1992 के बैच आईएएस अधिकारी केसी गुप्ता को अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग और अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गृह विभाग में परिवर्तन करते हुए 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संजय दुबे को प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले संजय दुबे मध्य प्रदेश शासन में गृह विभाग के प्रमुख सचिव थे।
वही 1993 बैच के IAS अनिरुद्ध मुखर्जी को विशेष कर्तव्य अधिकारी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही 1994 बैच की आईएएस अधिकारी दीपाली रस्तोगी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, एमपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डीपी आहूजा को मछुआ कल्याण मत्स्य विभाग, प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन, आयुष विभाग प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ और राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके अलावा 2020 के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार पोरवाल को राजस्व विभाग और राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव
- मोहम्मद सुलेमान को नया कृषि उत्पादन आयुक्त नियुक्त किया गया
- एसएन मिश्रा को गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया
- संजय दुबे को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया












Click it and Unblock the Notifications