IAS Love Story: UPSC टॉप करते ही सृष्टि देशमुख-अर्जुन गौड़ा दे बैठे दिल, LBSNAA की दोस्ती यूं प्यार में बदली
Srushti Deshmukh Marriage Anniversary: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने के वालों को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में फाउंडेशन कोर्स के लिए बुलाया जाता है। यहां आकर खूबसूरत वादियों में ट्रेनिंग के दौरान कई 'भावी कलेक्टर' एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं।
LBSNAA में आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अफसरों की जोड़ियां बनी हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख-डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा की है। इन्होंने भी LBSNAA वाली दोस्ती को प्यार में बदला और फिर शादी कर ली। आज इनकी शादी की दूसरी सालगिरह है।

आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख ने मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए पति आईएएस अर्जुन गौड़ा के लिए दिल को छू लेने वाली बातें लिखी हैं। पोस्ट पर यूजर्स इस खूबसूरत आईएएस जोड़ी को शादी की सालगिरह की शुभकाभमाएं भी दे रहे हैं।
आईएएस सृष्टि देशमुख ने लिखा कि 'ऐसे व्यक्ति को पाकर धन्य हूं, जो मेरी इच्छाओं और सपनों को साकार करने के लिए अपनी शक्ति से सब कुछ करता है..! प्यार, जीवन और हँसी के एक और वर्ष के लिए शुभकामनाएँ'🥂
सृष्टि देशमुख के लिए अर्जुन गौड़ा ने बदला कैडर
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा-2018 टॉप करने के बाद डॉ. नागार्जुन गौड़ा मणिपुर जबकि सृष्टि देशमुख को होम कैडर मध्य प्रदेश मिला। सृष्टि देशमुख से शादी करने के ग्राउंड पर नागार्जुन गौड़ा भी कैडर बदलकर मध्य प्रदेश आ गए।
दोनों ने साल 2021 में सगाई की और 22 अप्रैल 2022 शादी कर ली। शादी में दोनों जमकर डांस किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

कौन हैं आईएएस सृष्टि देशमुख?
- देश की चर्चित महिला आईएएस अफसर सृष्टि देशमुख का जन्म 28 मार्च 1996 को एमपी के भोपाल में हुआ।
- सृष्टि देशमुख के पिता जयंत देशमुख निजी कंपनी में इंजीनियर व मां सुनिता निजी स्कूल में टीचर हैं। इनके एक छोटा भाई है।
- सृष्टि देशमुख ने इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी और साल 2018 में AIR-5 हासिल करके आईएएस बनीं।
कौन हैं डॉ. नागार्जुन गौड़ा?
- साल 2016 में नागार्जुन गौड़ा ने एमबीबीएस करने के बाद यूपीएससी में सफलता हासिल की। साल 2018 में इन्होंने 418वीं रैंक हासिल की।
- आईएएस डॉ. नागार्जुन गौड़ा का जीवन परिचय कर्नाटक के एक गांव में नागार्जुन गौड़ा का जन्म 9 मई 1992 को हुआ।












Click it and Unblock the Notifications