'मैं ब्राह्मण हूँ तू आदिवासी हैं', सीएमओ ने लगाए एसडीएम पर धमकाने का आरोप, देखें वीडियो
Rajgarh News: राजगढ़ जिले की सारंगपुर नगरपालिका में एसडीएम और सीएमओ के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां सीएमओ ने एसडीएम पर जातिवादी टिप्पणी के आरोप लगाए हैं।
नगरपालिका अधिकारी ने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम कह रहे है कि मैं ब्राह्मण हूं, मेरा तू कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जब देखो तब आदिवासी होने के नाते मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।

हमारे तीन चार प्रकरण एसडीएम कोर्ट में चल रहे हैं, उनके एवज में 25 लाख रुपये मांग रहे हैं। पूरे मामले का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सारंगपुर नपा अधिकारी लालसिंह डोड़ीया एसडीएम संजय उपाध्याय पर 25 लाख रुपये मांगने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।
राजगढ़ जिले के सारंगपुर में गुरुवार को एसडीएम संजय उपाध्याय कुछ फाइलों की जांच के नाम पर नगरपालिका ऑफिस गए हुए थे। यहां पहले बंद कमरे में एसडीएम संजय उपाध्याय और मुख्य नपा अधिकारी एलएस डोड़ीया के बीच मीटिंग हुई। कुछ देर बाद कमरे से हंगामे और गाली गलौज की आवाज आने लगती है। आवाज सुनकर नपा कर्मी एकत्रित हो जाते हैं। इस दौरान अचानक एसडीएम उपाध्याय कमरे से बाहर निकले और उनके पीछे नपा अधिकारी डोड़ीया चिल्लाते हुए निकले।
डोड़ीया ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम 25 लाख रुपये की घुस मांग रहे हैं और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कह रहे हैं कि मैं ब्राह्मण हूं और तू आदिवासी है। तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आरोप लगाने के बाद नपा अधिकारी कर्मचारियों के साथ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और एसडीएम के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया।
थाने पहुंचे नपा अधिकारी एलएस डोड़ीया ने थाना प्रभारी आकांशा हाड़ा को जानकारी दी कि प्रदीप सजन सिंह श्रीमाल और एक अन्य ने नपा अध्यक्ष पंकज पालीवाल के अवैध कॉलोनाइजर प्रकरण में अवैध राशि वसूलने के लिए मुझे गुरुवार शाम 5 बजे तक बुलाया था। मैंने मना किया तो मेरे कक्ष में आकर धमकी दी। हमारे दो तीन प्रकरण एसडीएम कोर्ट में चल रहे हैं। एसडीएम के रिटायरमेंट में दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रकरण निपटाने की एवज में 25 लाख रुपये मांग रहे हैं और मेरे लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है।
वहीं, मामले में एसडीएम संजय उपाध्याय का कहना है कि हाल ही रानी रूपमती तालाब में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। उसी तालाब में इन्होंने अवैध उत्खनन करवाया था। इसके लिए कई बार नोटिस दिए, लेकिन नहीं आए। वहीं 197 आवास की जांच भी चल रही है, जिसमें वार्ड 4 और वार्ड 10 में 50 से ज्यादा ऐसे हितग्राही हैं, जिनकी एक ही आईडी पर तीन-तीन आवास स्वीकृत किए हुए हैं।
इसके दस्तावेज 23 अगस्त तक मांगे गए थे, जो उपलब्ध नहीं करवा रहे थे। इसकी जांच के लिए मैं पहुंचा था। उन्होंने बंद ऑफिस में धमकी दी कि जाति सूचक शब्द और 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाऊंगा। सारे कर्मचारी मेरे साथ हैं। उन्होंने सरकारी काम में बाधा डाला है, जिसकी शिकायत की जा रही है।
एसडीओपी अरविंद सिंह ने जानकारी दी कि नगरपालिका अधिकारी ने आवेदन देकर एसडीएम पर आरोप लगाए हैं कि उनके खिलाफ जाति सूचक शब्द का उपयोग किया गया है और 25 लाख रुपये की मांग की गई है। मामले की जांच की जाएगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications