Looteri Dulhan: भाई बनकर पति कराता था पत्नी की शादी, मां ने ही यूं खोला लुटेरी दुल्हन की पोल
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके चार अन्य साथी फरार हैं। पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
लुटेरी दुल्हन का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी पति भाई बनकर अपनी पत्नी की शादी करवाता था कुछ दिन बाद दोनों गहने, जेवर और रुपये लूटकर भाग जाते थे। कोतवाली के प्रभारी बीएल मंडलोई के जानकारी मुताबिक पुलिस ने कुंदा नगर निवासी निखिल सांवले और उसकी पत्नी दीपिका को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना का खुलास उस समय हुआ जब आरोपी दीपिका की मां ममता बाई ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही उन्होंने बेटी को गायब करने का आरोप अपने दामाद निखिल सांवले पर लगाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और दीपिका और उसके पति निखिल को ढूंढ निकाला। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी लोगों को झांसा देकर नकली शादी कर पैसे ढमने का काम करते हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने राजस्थान के टोकर गांव के एक युवक और उसके परिवार को अपने जाल में फांसाया। युवक से शादी दीपिका चार दिन तक उसके साथ ही। इसके बाद दीपिका का पति उसका भाई बनकर गांव आया और ससुराल वालों से बोला कि भाई के साथ हादसा हो गया है। कुछ दिन के लिए वो दीपिका को अपने साथ ले जा रहा है। उसके बाद सभी फरार हो गए। फिर पीड़ित ने स्थानीय थाने में इशकी शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी दीपिका और निखिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 143, 61 और 144 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया है। थाना प्रभारी मंडलोई ने बताया कि निखिल और दीपिका ने पूर्व में भी इस प्रकार की दो अन्य घटनाएं की है। पुलिस रिमांड लेकर निखिल से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications