Ashoknagar News: मोबाइल पर बात कर रही थी पत्नी, आधी रात बीवी का हाथ काट कर ले भागा पति
Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक खूंखार पति अपनी पत्नी का हाथ कुल्हाड़ी से काट दिया। इतना ही नहीं वो पत्नी की कटा हुआ हाथ लेकर फरार भी हो गया है। जिसके बाद पुलिस महिला के कटे हाथ और फरार पति को ढूंढने में जुटी रही।
अशोकनगर से तीन किलोमीटर दूर बरखेड़ी ग्राम की रहने वाली मिथिलेश गुरुवार रात अपने घर में सो रही थी। तभी उसके पति ने कुल्हाड़ी से महिला का हाथ काट दिया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस दौरान घायल महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्ष पहले विवाह हुआ था और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। ऐसे में उसका पति आए दिन उसके साथ विवाद करता है और चरित्र पर भी शक करता था।
घटना से 2 दिन पहले भी जब पत्नी ने खेत बोने की बात की तो झगड़ा करने लगा और पति ने पैसे ना होने की बात कह कर मना कर दिया। इसके बाद बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे महिला अपने घर में सो रही थी। तभी उसके पति ने कुल्हाड़ी से कंधे से नीचे बाह तरफ से कुल्हाड़ी से हाथ काट दिया और वह हाथ लेकर घर से भाग गया है।
जब घर में बच्चे और महिला रोने लगे तो पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
घायल महिला के मुताबिक पति फोन पर बात करने से मना करता था। उसे शक होता था पहले भी कई बार घर में झगड़ा हुआ था। लेकिन गुरुवार की रात झगड़ा इतना बढ़ जाएगा कि पति अपनी पत्नी के साथ ही इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे देगा यह किसी ने नहीं सोचा होगा।
सूचना मिलने के बाद देहात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल महिला के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और फिर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। इस दौरान महिला का कटा हाथ खाली पडे़ एक प्लॉट में मिला। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications