हैवानियत : पति व सास ने प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, तलवार से जीभ-जबड़ा व स्तन भी काटे
नागदा। मध्य प्रदेश नागदा में एक महिला पर उसके ससुराल के लोगों ने कहर बरपाया है। आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। उस पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला किया गया है। जीभ, जबड़ा, गाल और एक स्तन काट दिया। फिर उसे अधमरा करके घर के बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने उसे मुंह और प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया। वारदात को अंजाम देने के बादा आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों में उसके सास-ससुर व सास की बहन भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

15 साल पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रक चालक राजेश की शादी 15 साल पहले हुई थी। इनके दो बेटे हैं। राजेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसलिए दोनों के बीच अक्सर विवाद चल रहा था। उसने पति के खिलाफ बिरला ग्राम पुलिस थाने में मारपीट का मामला भी दर्ज करवा रखा था। वह पिछले तीन दिन से अपने ससुराल में नहीं थी। राजेश उसे 11 जनवरी को ही घर लेकर आया था।

फिलहाल के इंदौर के अस्पताल में भर्ती
मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि महिला से मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायलावस्था अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद उज्जैन रैफर कर दिया। फिलहाल उसका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के पति राजेश सोलंकी, ससुर सीताराम, सास गेंदाबाई और मेहतवास की रहने वाली मौसी सास कलाबाई के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

तमाशा देखते रहे लोग
पुलिस जांच में पता चला कि पति हाथ में तलवार लिए पत्नी पर हमला कर रहा था। मां और मौसी उसका साथ दे रही थी। पीड़िता मदद के लिए गुहार लगाती रही, मगर आस-पास के लोग तमाशा देखते रहे। किसी ने उसे नहीं बचाया। राजेश पत्नी पर कहर बरपाने के बाद 10 मिनट तक घर के आसपास तलवार लिए घूमता रहा। इसके कुछ देर बाद आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर घर में ताला लगा दिया और फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications