अशोक नगर में कांग्रेस को बड़ा झटका, सिंधिया के सामने मलकित सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अशोकनगर विधानसभा में बूथ सम्मेलनों को सम्बोधित करते हुए बूथ जितने का संकल्प दिलाया। श्री सिंधिया ने अशोकनगर में शहर, ग्रामीण एवं राजपुर मंडल के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह किले की रक्षा सेनापति करता है उसी तरह भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने बूथ की रक्षा करेगा।

सिंधिया ने कहा कि आज से बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता सेनापति बन गया है, और उसका संकल्प है बूथ जीता तो चुनाव जीता, इस संकल्प को हमें मिलकर सिद्धि तक पहुंचाना है। हर बूथ पर भाजपा की विजय से प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के समक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकित सिंह संधू भाजपा में शामिल हुए।

Hundreds of Congress workers joined BJP along with Malkit Singh in front of Jyotiraditya Scindia

कुशल और मजबूत नेतृत्व की बदौलत अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो रहा

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बूथ कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने एक-एक समर्पित कार्यकर्ता की बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद संगठन और अंत में वह स्वयं को रखता है। राष्ट्र प्रथम की इस विचारधारा के साथ पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत देश में प्रगति और विकास के लिए निर्णय लेने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक श्री राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में पूर्ण होने जा रहा है, जहां भगवान श्री राम अपने भव्य और विशाल भवन में विराजमान होंगे। श्री सिंधिया ने कहा कि कुशल और मजबूत नेतृत्व की बदौलत राम मंदिर निर्माण, कश्मीर में धारा 370 को हटाने का काम, तीन तलाक मुद्दे पर कानून बनाने सहित अनेक मुद्दों पर निर्णय लिए गए है।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत की विश्व में एक अलग पहचान बनी

शाढ़ोरा में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत की विश्व में अपनी अलग पहचान और धाक बनी हुई हैं, जहां विश्व के शक्तिशाली समृद्ध राष्ट्र भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जी आदर और सम्मान करते हैं। ये सब कुशल और मजबूत नेतृत्व की बदौलत हुआ। और उसके लिए आप सब कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का फल है। उन्होंने कहा कि इसी समर्पण के साथ हमे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए एक-एक बूथ को जीतना है।

उन्होंने सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं से अनेक विषयों पर चर्चा करते हुए बूथ को जीतने के लिए कई प्रकार के सुझाव एवं सूत्र बताएं। कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी एवं पार्टी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी, सनत शर्मा, डॉ जगदीश यादव, पूर्व विधायक गजराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जैन, धर्मेंद्र चौधरी, करण सिंह रघुवंशी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ हरवीर सिंह, डॉ. जय मंगल यादव सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बूथ कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकित सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकित सिंह संधू कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। संधू के साथ कई कांग्रेस पदाधिकारी, सरपंच और करीब 500 कार्यकर्ताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सिंधिया ने मलकित सिंह संधू सहित भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरिदित्य सिंधिया के प्रगतिशील विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+