Assembly by-election: बुधनी और विजयपुर में भाजपा कैसे जीतेगी उपचुनाव? CM मोहन यादव ने समझाया पूरा गणित

Madhya Pradesh Assembly B-Election: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बुधनी और विजयपुर उपचुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त है। मोहन यादव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन ग्वालियर में विस्तार से बताया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर के JC मिल का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां जेसी मिल लंबे समय से बंद है। ग्वालियर में कुछ दिनों पहले इन्वेस्टर कॉन्क्लेव के दौरान सीएम ने मिल मजदूरों का बकाया देने की बात कही थी।

Budhni and Vijaypur by-election Mohan Yadav

JC मिल की भूमि को विक्रय कर मिल मजदूरों का लगभग 100 करोड़ रूपया दिया जा सकता है, इस दौरान CM डॉ मोहन यादव ने कहा कि अगली रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव नर्मदा पुरम और शहडोल में है।

सभी संभागों का जनवरी तक पूरा काम हो जाएगा, वर्ल्ड लेवल की कॉन्फ्रेंस फरवरी में होने वाली है,संभावनाओं को लेकर जर्मनी और इंग्लैंड मैं खुद जा रहा हूं।

उद्योग की दृष्टि से मैं उद्योगपतियों को आमंत्रित करूंगा। इसी 23 तारीख से 1 दिसंबर तक में विदेश में रहूंगा, कुल मिलाकर सकारात्मक माहौल बना रहा हूं जो प्रदेश की बेहतरी के लिए है।

वही बुधनी और विजयपुर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में हम जीतने वाले हैं। मध्य प्रदेश के विजयपुर और बुधनी की जनता विकास के साथ है। भाजपा को जिताएग। श्योपुर जिला विकास में बहुत पीछे रह गया था, इस बार श्योपुर के लिए बहुत बड़ा चांस है।

मुख्यमंत्री ने आगेकहा रामनिवास जी ने हमसे भी कहा कि छह बार वह कांग्रेस से लड़कर चुनाव जीते मंत्री भी बने, लेकिन वह कांग्रेस सरकार में कुछ किया नहीं, यह उनके मन में दर्द था, इसीलिए वह चुने जाने के बाद भी विधायकी को छोड़कर क्षेत्रीय जनता के भले के लिए भाजपा में आए हैं। हमने भी कहा कि अबकी बार श्योपुर में भाजपा के विधायक के साथ ही एक मंत्री भी मिलेंगे। हम पूरी प्रदेश की जनता के साथ खड़े हैं।

इसके अलावा सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी शुभंकर है। दुनिया के सामने भारत ने अपनी लोकतंत्र की ताकत भी बताई है। आज भारत के बगैर कोई भी बड़ी महाशक्ति कल्पना नहीं कर सकती। भारत के साथ जुड़ने में ही वह अपना भला देखती है।

हमने अभी अमेरिका के चुनाव में भी देखा है, ट्रंप जीते या हैरिस, दोनों भारत पर ही अवलंबित थे। ट्रंप तो माननीय मोदी जी के व्यक्तिगत मित्र रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी हमारे करीबी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+