मध्य प्रदेश: बताइए शिवराज के शासन में कितने खुश हैं आप?
भोपाल। आप शिवराज सिंह के शासन में और अपनी जिंदगी में कितने खुश हैं? इसके लिए शिवराज सरकार एक सर्वे करवाने वाली है। राज्य में करीब एक लाख लोगों को दो दर्जन से ज्यादा सवाल पूछे जाएंगे। जिनके आधार पर सरकार 'हैप्पीनेस इंडेक्स' प्रकाशित करेगी। इस काम में आईआईटी खड़गपुर की मदद ली गई है। 'हैप्पीनेस इंडेक्स' सर्वे में मदद के लिए शिवराज सिंह सरकार ने भूटान और यूएई के एक्सपर्ट को बुलाया गया है। सभी विषेशज्ञ एक महीने पहले ही भोपाल में पहुंच चुके हैं। देश में इस तरह की एक्सरसाइज करने वाला पहला राज्य मध्य प्रदेश है।

राज्य सरकार ने 2016 में एक 'खुशी विभाग' का शुभारंभ किया था
राज्य सरकार ने 2016 में एक 'खुशी विभाग' का शुभारंभ किया था। यही नहीं सरकार ने एक हैप्पीनेस कलैंडर भी तैयार किया है। जो नागरिकों को खुश रखने में मदद करेगा। आईएएस अधिकारी मनोहर दुबे ने कहा, हम आईआईटी खड़गपुर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आईआईटी खड़गपुर सर्वे के प्रश्नों को तैयार कर रही है। यह भूटान द्वारा खरीदी गई हैप्पीनेस इंडेक्स के आधार पर तैयार किया गया है।

'खुशी सूचकांक' वर्ष के अंत से पहले प्रकाशित हो जाएगा
मनोहर दुबे राज्य आनंद संस्थान(खुशी विभाग) के प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि, भोपाल में इस महीने के अंत में हुआ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन राज्य के खुशी सूचक को परिभाषित करने की प्रक्रिया का एक हिस्सा था। सर्वेक्षण शुरू करने में छह महीने लग सकते हैं और 'खुशी सूचकांक' वर्ष के अंत से पहले प्रकाशित हो जाएगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल नबंवर -दिसंबर में चुनाव होने हैं। राज्य के खुशी कैलेंडर में लोगों के लिए मासिक कार्यों की सूची होती है जैसे "सुबह में उठने पर मुस्कुराहट-बिना किसी कारण के। उन सभी को सूचीबद्ध करें जो आपकी सहायता करते हैं और उन्हें धन्यवाद दें और याद रखें कि आप नश्वर हैं'।

करने होंगे ये टास्क
वर्तमान माह के लिए, खुशी कैलेंडर राज्य के निवासियों को सलाह देता है कि 'ऐसे खेल खेलें जिसे आपने पहले कभी नहीं किया हो और जिसने आपको चोट पहुंचाई है, उसे एक पत्र लिखें, मार्च के कार्यों में शामिल है जैसे "बिना किसी उम्मीद के पुराने दोस्त के संपर्क में रहना और उस व्यक्ति के लिए भी प्रार्थना करें जिसे आप कभी बीमार करना चाहते थे। राज्य सरकार ने 10 जिलों में खुशी का सर्वेक्षण करवाया है।

होता है 'आनंद उत्सव' (आनन्द का त्योहार) का आयोजन
इस सर्वे में 1000 लोगों को शामिल किया गया। उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या चीजें खुशी देती हैं, राज्य में सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा और मनोरंजन जैसे सुविधाओं से आप कितने संतुष्ट है और इनमें सुधार के लिए क्या किया जा सकता है। इसके बाद पिछले महीने, सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित एक सप्ताह भर के 'आनंद उत्सव' (आनन्द का त्योहार) का आयोजन किया।












Click it and Unblock the Notifications