कांग्रेस के थीम सॉन्ग 'चलो-चलो' का गृहमंत्री ने बताया पाकिस्तानी कनेक्शन, हमलावर हुई BJP

एमपी में कांग्रेस के जन आक्रोश रैली के थीम सॉन्ग चलो-चलो को पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के थीम सॉन्ग से चुराने के आरोप लग रहे हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दोनों चलो-चलो सॉन्ग को सुनाते हुए कहा जनता कांग्रेस को चलो-चलो कांग्रेस की सरकार और साख चली गई...

narottam_mishra

Recommended Video

    कांग्रेस के थीम सॉन्ग 'चलो-चलो' का गृहमंत्री ने बताया पाकिस्तानी कनेक्शन, हमलावर हुई BJP

    मध्यप्रदेश कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो पाकिस्तान से चुरा कर लाई है। कमलनाथ जी के चलो-चलो के कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और साख चली गई थी। यह बात मप्र के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने कही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भी कांग्रेस को चलो-चलो करने वाली है।

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन के बाद कांग्रेस घबरा कर जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। प्रदेश की जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और जनता चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दलित और महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में न ही दलित वर्ग को सम्मान मिला है और न ही महिला वर्ग को सम्मान मिला है।

    मीडिया प्रभारी ने लिखा देखिए 'कांग्रेस का पाकिस्तानी प्रेम'
    इधर थीम सॉन्ग को लेकर सबसे पहले भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथो लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना थीम सोंग PTI यानी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से लिया है और उन्होंने बाकायदा ट्वीटर अकाउंट पर दोनों वीडियो को एक साथ रख इस बात का सबूत भी दिया है। अग्रवाल ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि जो आतंकवादियों को 'जी'लगाते हों, तारीफ में कसीदे पढ़ते हो, जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या ही की जा सकती है? आशीष अग्रवाल ने लिखा है कि 'देखिए कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम MP में चुराया PTI का थीम सॉन्ग'...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+