School Holiday: इस राज्य में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, शीतकालीन अवकाश का हुआ ऐलान
School Holiday: (शीतकालीन अवकाश) साल 2024 अपने अब अंतिम दौर पर है तो वहीं सर्दी पूरे शबाब पर है इसलिए मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
शीतकालीन अवकाश की शुरुआत 31 दिसंबर 2024, दिन मंगलवार से होगी और यह 4 जनवरी 2025, दिन शनिवार तक जारी रहेगा।

इस घोषणा ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है और अब वो आसानी से घर-परिवार के साथ छुट्टियों को आनंद ले सकते हैं। खास बात ये है कि मध्यप्रदेश सरकार का ये आदेश सरकारी स्कूल के साथ-साथ सभी निजी स्कूलों पर लागू होगा। आपको बता दें कि इस वक्त मध्य प्रदेश भयंकर सर्दी की चपेट में है, ऊपर से कोहरे की दोहरी मार ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर यानी कि आज से पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके अतिरिक्त, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में बूंदाबांदी की संभावना है।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी की
ये तो हुई राज्य की बात, वैसे पूरे देश के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी की है। इस सूची में उन दिनों को स्पष्ट किया गया है जब देश भर में सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे।
यहां रही School Holiday Calendar 2025 List
- गुरु गोबिंद सिंह का जन्मदिन- 17 जनवरी, 2025
- गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी 2025
- बसंत पंचमी- 2 फरवरी 2025
- गुरु रवि दास का जन्मदिन- 24 फरवरी, 2025
- महा शिवरात्रि -26 फरवरी 2025
- होली/डोलयात्रा- 14 मार्च 2025
- गुड फ्राइडे -18 मार्च 2025
- ईद-उल-फितर -31 मार्च 2025
- राम नवमी- 6 अप्रैल 2025
- महावीर जयंती -10 अप्रैल 2025
- बुद्ध पूर्णिमा- 12 मई 2025
- ईद-उल-जुहा (बकरीद) 7 जून 2025
- मुहर्रम -27 जुलाई 2025
- स्वतंत्रता दिवस -15 अगस्त, 2025
- रक्षाबंधन -9 अगस्त 2025
- जन्माष्टमी (वैष्णव) -16 अगस्त, 2025
- गणेश चतुर्थी -27 अगस्त 2025
- ओणम -5 सितंबर 2025
- मिलाद-उन-नबी- 5 सितंबर 2025
- महात्मा गांधी का जन्मदिन- 2 अक्टूबर, 2025
- दशहरा- 2 अक्टूबर 2025
- महर्षि वाल्मिकी का जन्मदिन- 7 अक्टूबर, 2025
- दिवाली- 21 अक्टूबर 2025
- गोवर्धन पूजा- 22 अक्टूबर 2025
- गुरु नानक का जन्मदिन- 15 नवंबर, 2025
- क्रिसमस- 25 दिसंबर, 2025










Click it and Unblock the Notifications