लव मैरिज के 28 साल बाद विनोद बना गुलाम मोहम्मद, पत्नी बच्चे भी हुए मुसलमान

मुस्लिम लड़की से शादी के 28 साल बाद भी परिवार ने नहीं अपनाया तो कुबूला इस्लाम

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अंतर-धार्मिक शादी के 28 साल बाद एक हिन्दू शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। इनका कहना है कि 28 साल पहले मुस्लिम लड़की से शादी करने के चलते उन्हें अपने धर्म के लोगों ने कभी अपनाया नहीं, जिससे आहत होकर आखिर वो इस्लाम में दाखिल हो गए।

Hindu man convert Islam with wife and family in Madhya Pradesh

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, छतरपुर के राजनगर कस्बे में चाट की दुकान करने वाले विनोद खरे ने 28 साल पहले हिन्दू रीति रिवाजों से मुस्लिम महिला शाह बानो से शादी की थी। शाह बानो तब बीना बन गईं थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। विनोद का कहना है कि परिवार, दोस्त और रिश्तेदार हमेशा उसकी मजाक उड़ाते रहे और बेइज्जती करते रहे। इससे दुखी आकर परिवार के साथ इस्लाम धर्म कबूलने का फैसला किया।

इस्लाम धर्म अपनाने के बाद विनोद ने अपना नाम बदलकर गुलाम मोहम्मद रख लिया है, वहीं बीना अब फिर से शाह बानों हो गई हैं। इन्होंने अपने बच्चों के नाम एकता, अमन और सूरज रखे थे, अब एकता का नाम फातिमा, अमन का मोहम्मद और सूरज का नाम आफताब रखा है। विनोद खरे (अब गुलाम मोहम्मद) ने इस बाबत अधिकारियों को एक हल्फनामा देकर जानकारी दी है। एसडीएम राजनगर ने भी इसकी पुष्टि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+