MP Weather Today: मध्य प्रदेश में होने वाली है झमाझम बारिश, मुरैना में भी मूसलाधार, जानें IMD ने क्या कहा

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में इस समय तेज बारिश हो रही है। छुटपुट बारिश तो पूरे राज्य में हो रही है। प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल और जबलपुर के 25 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मंडला और सागर से होते हुए एक ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी तक बनती दिखाई दे रही है। इस वजह से कई जिलों में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है। इस बीच कई शहरों में 22 जुलाई की रात से ही रुक-रुककर पानी गिर रहा है। मंगलवार को मुरैना जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर तेज बारिश के साथ आंधी- तूफान चलने की भी उम्मीदे हैं।

Madhya Pradesh Weather Update

Recommended Video

    MP Weather Today: मध्य प्रदेश में होने वाली है झमाझम बारिश, मुरैना में भी मूसलाधार

    इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सागर, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवारी, नर्मदापुरम्, उमरिया, अनूपपुर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा में जबरदस्त बारिश होगी।

    इन जिलों में इतनी बारिश दर्ज हुई
    22 जुलाई को भोपाल में 18-18 मिमी, मलाजखंड में 22 मिमी, सागर में 12 मिमी, सिवनी में 106.2 मिमी, मंडला में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है।

    प्रदेश में तापमान दर्ज किया गया
    बिजावर, जिला छतरपुर 39.0 डिग्री, पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी 37.8 डिग्री, ग्वालियर 37.4 डिग्री, रीवा 37.0 डिग्री, नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ 36.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

    पिछले 24 घंटे का मानसून
    मध्य प्रदेश के अगर हम पिछले 24 घंटे पहले मौसम की बात करें तो दमोह, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, जबलपुर और इंदौर संभाग के जिलों में मध्यम से तेज बारिश की स्थति देखी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+