Video: परिवार के साथ डिनर के टेबल में बैठे-बैठे शख्स को आ गया हार्ट अटैक, देखे मौत का लाइव वीडियो

Madhya Pradesh News: इंडिया में पिछले कुछ वर्षों से हार्ट अटैक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिम करते-करते, नाचते-गाते, उठते-बैठते या खड़े-खड़े, कभी भी लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं।

चाहे चाहे युवा हो चाहे बच्चे चाहे बूढ़े हार्ट अटैक के कई मामले हमें अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। इसी क्रम में एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें परिवार के साथ खाना खाते समय एक शख्स को अचानक से हार्ट अटैक आ गया। इससे पहले कि परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचता लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

Man in table heart attack Indore

बताया जा रहा है कि वीडियो मध्य प्रदेश का है। मृतक व्यक्ति की पहचान कैलाश पटेल के रूप में हुई है। पूरा परिवार होटल में खाना खाने पहुंचा था। वहां सभी लोग अभी खाना खाने ही वाले थे कि तभी परिवार के एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया और वो टेबल पर ही गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें संभालने लगे। लेकिन उस शख्स कि जब तक मौत हो गई थी।

हार्ट अटैक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें, 9 दिन पहले दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे 25 वर्ष के एक एमबीबीएस छात्र की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। दरअसल, मयंक गर्ग नाम का ये युवक बल्लभगढ़ से दिल्ली मेट्रो में सवार होकर आईएसबीटी के लिए जा रहा था। जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन के पास उसको हार्ट अटैक का दौरा पड़ा और वो गिर पड़ा। इसके बाद मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल गया और मूलचंद अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, 14 दिसंबर को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े को भी हार्ट अटैक आ गया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर की डॉक्टर्स ने एंजियोप्लास्टी की। उनकी ये सर्जरी सक्सेसफुल रही। कुछ दिन बाद वो अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+