Balaghat Encounter: कुन्दल-कोद्दापर के जंगल में मुठभेड़, 14 लाख का इनामी नक्सली कमलु ढेर

Balaghat Naxalite Encounter: नक्सली के आतंक से त्रस्त मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में हॉकफोर्स ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हॉकफोर्स की कुन्दल-कोद्दापर के जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई है, जिसमें फोर्स ने 14 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया।

मारे गए नक्सली के पहचान दलम टाडा दडेकसा के सक्रिय सदस्य 25 वर्षीय कमलु के रूप में हुई है। जिस पर 14 लाख का इनाम घोषित था। हॉकफोर्स ने शुक्रवार सुबह (29 सितंबर) एनकाउंटर को अंजाम दिया।

Balaghat Naxalite Encounter

सर्चिंग अभियान के दौरान आमना-सामना

जानकारी के मुताबिक तड़के रूपझर थाना अंतर्गत कुंदल-कोद्दापार और सोंगुदा के जंगल में एसडीजी बिरसा हॉकफोर्स का सर्चिंग अभियान जारी था। इस दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

नक्सलियों ने जवानों को देखकर फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद जवाब में हॉकफोर्स की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में नक्सली कमलु ढेर हो गया। इनामी नक्सली बस्तर का रहने वाला बताया जा रहा है।

नक्सलियों के घायल होने की भी खबर

इस एनकाउंटर की कार्रवाई में आईजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक मौजूद रहे। एसपी समीर सौरभ ने पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के घायल होने की खबर मिली है। घटना के बाद से ही क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

एक साल में तीसरी बड़ी सफलता

बता दें कि कमलु के रूप में फोर्स को यह साल की तीसरी बड़ी सफलता मिली है। इससे पहले 22 अप्रैल को गढ़ी थाना इलाके के कदला के जंगल में बालाघाट पुलिस ने 14-14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर और गार्ड को मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+