Harda Election Result 2023: मंत्री कमल पटेल के घर नहीं खिल पाया 'कमल', हरदा सीट पर हो गया 870 वोटों से खेला!

Harda Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन के नतीजों में कांग्रेस की हार ने जिस तरह कई लोगों की जमीन खिसका दी, तो वहीं बीजेपी के भी बड़े चेहरों की हार कई लोगों के गले नहीं उतर रही।

हरदा से बीजेपी के कद्दावर मंत्री कमल पटेल को भी हार का मुंह देखना पड़ा हैं। 20 राउंड की मतगणना में पटेल महज 870 वोटों से हार गए। उन्हें कांग्रेस से प्रत्याशी आर के दोगने ने हराया।

Harda-Election-Result-2023-minister-Kamal-Patel lost

जब मतगणना शुरू हुई तो शुरुआती कई राउंड में पटेल बढ़त बनाते हुए चल रहे थे। 13 वां राउंड पहुंचने पर मुकाबला बराबरी पर पहुंच गया। फिर 37 वोटों से पिछड़ गए। 15वें राउंड में उन्होंने फिर रफ्तार पकड़ी और 747 मतों से आगे हो गए। पंद्रहवें राउंड तक कमल पटेल को कुल 71230 वोट मिले, वहीं आरके दोगने को 70483 मत प्राप्त हुए हैं। बारहवें राउंड के बाद कमल पटेल को जहां 56819 मत मिले थे, वहीं कांग्रेस के आरके दोगने 56459 वोट हासिल कर चुके थे। 16वें राउंड में कमल पटेल की बढ़त फिर कम हो गई। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल 16 राउंड की मतगणना के बाद कुल 75283 मत हासिल कर 312 मतों से आगे चल रहे थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस डा. आरके दोगने को 74971 वोट मिले थे। 17वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल कांग्रेस के उम्मीदवार डा. आरके दोगने के मुकाबले 90 वोटों से पीछे हो गए हैं।

बीस राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के आरके दोगने को 93485 वोट मिले, वहीं कमल पटेल 93275 वोट ही हासिल कर सके। ये दोनों ही नेता लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में आमने-सामने रहे। पहली दफा कमल पटेल ने 1993 में चुनाव लड़ा था और विजय हासिल की थी।

दोनों के बीच मुकाबले की हैट्रिक
2013 में कांग्रेस के डा. रामकिशोर दोगने ने कमल पटेल को चुनाव में हराया था। पांच साल बाद 2018 में पटेल ने इस हार का बदला लिया और जीतकर मंत्री बने। पटेल और दोगने के बीच यह तीसरा मुकाबला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+