रेप केस में फंसे महंत सीताराम दास को रीवा पुलिस ने पकड़ा, भेष बदलकर भागने की फिराक में था
रेप केस में फंसे महंत सीताराम दास को रीवा पुलिस ने पकड़ा, भेष बदलकर भागने की फिराक में था
रीवा, 31 मार्च: 16 साल की लड़की से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे नामी महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी को सिंगरोली से रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब महंत भेष बदल कर भागने की फिराक में था। पुलिस की मानें तो जब महंत को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वह हुलिया बदलने के लिए बैढन बस स्टैंड स्थित एक नाई की दुकान में गया हुआ था।
Recommended Video

सिंगरौली से रीवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
एएसपी शिव कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 16 साल की लड़की से रेप के आरोपी मंहत सीताराम दास वारादात के बाद से फरार चला रहा था। जिसकी तलाश में रीवा पुलिस जुटी हुई थी। तभी पुलिस को सूचना मिली की मंहत सिंगरौली के विंध्यनगर क्षेत्र में छुपा हुआ है और भेष बदलकर भागने की फिराक में है। इससे पहले वो भागता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पुलिस ने पहले ही आरोपी के एक चेले विनोद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था।

कथा सुनाने आया था महंत सीताराम दास
एएसपी ने बताया कि अब तक हमने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आगे की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक की जांच में जो आया है उसके मुताबिक, आरोपी महंत सीताराम दास रीवा जिले में समदड़िया मॉल के शुभारंभ अवसर पर कथा सुनाने आया था। 01 अप्रैल 2022 से सतना में अध्यात्म पर भाषण देने वाला था। उससे पहले सीताराम दास का चेला विनोद पांड सतना जिले से एक 16 साल की लड़की को लेकर आया और रीवा के पॉश इलाके राजनिवास सिविल लाइन में स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में कमरा बुक करवाया था।

शराब पिलाकर लूटी इज्जत
ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की कुछ व्यक्तिगत समस्या के कारण परेशान थी और उससे (विनोद पांडे) मदद मांगी थी। पांडे उसे महंत त्रिपाठी के कमरे में ले गया, जहां त्रिपाठी और दो अन्य लोगों ने शराब पी और लड़की को भी जबरदस्ती शराब पिलाई। आरोप है कि बाद में पांडे समेत सभी लोग कमरे से बाहर आए और बाहर से ताला लगा दिया। त्रिपाठी ने लड़की के साथ बलात्कार किया और बाद में पांडे को गेट खोलने के लिए बुलाया। पांडे ने लड़की को रेप के बारे में किसी को भी न बोलने के लिए मनाने की भी कोशिश की..."।

विरोध करने पर पीड़िता को पीटा भी गया
घटना के बाद लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, कमरे में पांच-छह लोग थे और वे सभी काफी नशे में थे। शिकायत के अनुसार उसने रेप से बचने की कोशिश भी की थी, तब उसे पीटा भी गया था। साथ ही किसी को इसके बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।

कौन है सीताराम महाराज?
समदड़िया मॉल के उद्घाटन पर पूर्व सांसद रामविलास वेदांती महाराज की कथा है। उनका शिष्य सीताराम दास ही तैयारी के लिए रीवा आया था। इस वजह से सीताराम को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। हाल में जिले के आला अधिकारी और राजनेताओं सहित कई बिल्डरों से भी सीताराम मिला था। सोशल मीडिया पर कुछ अंतरंग तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं, जिन्हें सीताराम का बताया जा रहा है। तस्वीरों में सीताराम जैसा दिखने वाला शख्स लड़कियों के साथ है।

पहले भी जा चुके है जेल
मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, महंत सीताराम दास सुरक्षा पाना चाहता था, इसलिए उसने अपने साथी सम्राटदास पर गोली चलवाई थी। यह घटना तिर्रे मनोरमा इटिया थोक थाना जिला गोण्डा उत्तर प्रदेश में हुई थी। जिसमें महंत सीताराम दास को आठ महीने जेल में बिताना पड़ा था। महंत सीताराम दास रीवा जिले के गुढ़ के गुढ़वा ग्राम का रहने वाला है और सच्चिदानंद त्रिपाठी का बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications