Gwalior News: सीएम मोहन यादव के निर्देश का दिखा असर, DIG कृष्णावेणी देशावतु ने एसपी ऑफिस का किया निरीक्षण

Gwalior News: डीजीपी मध्य प्रदेश के निर्देश पर आला पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस थाना और कार्यालय का निरीक्षण किया जा रहा है इसी तारतम में DIG ग्वालियर रेंज ने आज ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

दरअसल पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देश पर पुरे प्रदेश में पुलिस अधीक्षक रैंक से जोन आईजी स्तर के पुलिस अधिकारियों को महकमें के अलग-अलग विभागों के कार्यालय,थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

gwalior Effect of CM Mohan Yadav instructions visible, DIG Krishnaveni Deshavtu inspected SP office

डीजीपी मध्य प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज कृष्णावेणी देशावतु और पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल द्वारा एसपी ऑफिस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। DIG का कहना है कि निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां भी मिली है जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

थानों में लंबित अपराधों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

DIG ग्वालियर रेंज द्वारा जिले के अलग अलग थानों में लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। उनके द्वारा एसपी ऑफिस के रजिस्टर एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्हे अप-टू-डेट रखने की हिदायत दी। इसके अलावा रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देश भी दिये और यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को सदैव दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+