Gwalior News: लव मैरिज के लिए घर छोड़कर भागे महिला ASI और पुलिस आरक्षक, IG ने किया सस्पेंड
MP Gwalior News: मध्य प्रदेश की ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर लव मैरिज करने के लिए पुलिस विभाग के ही कर्मचारी घर छोड़कर भाग गए। दरअसल, ग्वालियर में पदस्थ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर निशा जैन और आरक्षक अखंड प्रताप सिंह एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन घर वाले जाति अलग-अलग होने के चलते राजी नहीं हुए तो दोनों घर छोड़कर भाग गए।
बताया जा रहा है कि दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। भागने से पहले दोनों ने चुनाव ड्यूटी पूरी की, लेकिन सेवा से विधिवत अवकाश लिए बिना ही दोनों कहीं चले गए। जब आईजी को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने दोनों को सस्पेंड कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ASI निशा जैन के परिवार वाले कंप्यूटर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने गए थे। इस दौरान असी निशा जैन और आरक्षण अखंड प्रताप दोनों की मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे थे। निशा के घर वालों ने बताया कि निशा और अखंड प्रताप सिंह यादव के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन जाति अलग-अलग होने के कारण घर वाले तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया है।
बताया जा रहा है कि निशा जैन के घर वाले आईजी अरविंद सक्सेना के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद बिना अनुमति और आधिकारिक सूचना की ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर आईजी अरविंद सक्सेना ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। आप पुलिस अधिकारियों से मिली खबर के अनुसार दोनों ने आर्य समाज से शादी कर ली है आईजी का कहना है कि अगर शादी करना थी तो दोनों उनके पास आकर पेश हो सकते थे भागने की जरूरत क्या थी। वह उनकी और उनके परिजनों की काउंसलिंग करा देते। वयस्क व्यक्ति को अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का अधिकार है, लेकिन ड्यूटी से गैर हाजिर नहीं रहना चाहिए।
ड्यूटी के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं आए
ग्वालियर जोन के आईजी ऑफिस में पांच साल से महिला एएसआई (मिनिस्ट्रियल) निशा जैन और सिपाही अखंड प्रताप सिंह नेतृत्व संभाल रखा था। उनकी ड्यूटी मतगणना में थी, जिसमें पेट्रोलिंग का काम भी था। मतगणना के बाद, जब वे घर वापस लौटे, तो अगले दिन ड्यूटी के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं आए। उनका मोबाइल भी बंद था और उनसे संपर्क नहीं हो रहा था। ऐसे में, आईजी ने उन्हें निलंबित कर दिया। महिला एएसआई के स्वजनों ने उन्हें ढूंढने के लिए कंपू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। स्वजनों का दावा है कि निशा और अखंड शादी करने की सोच रहे थे, लेकिन अलग जाति के होने के कारण उनके परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। अब पुलिस को सूचना मिली है कि दोनों ने शादी कर ली है। उनकी दिल्ली में रहने की भी जानकारी मिली है।
महिला एएसआई और आरक्षक को गैर हाजिर रहने पर निलंबित किया गया है। आईजी ग्वालियर जोन, अरविंद सक्सेना ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, "स्वजन मेरे पास आए थे, तब पता चला कि दोनों शादी करना चाहते थे। मैंने निलंबित केवल उनकी गैरहाजिरी पर किया है। दोनों वयस्क हैं और अपने निर्णयों के लिए स्वतंत्र हैं। यदि उन्होंने पहले बताया होता, तो परिवार और उन्हें साथ बैठकर काउंसलिंग भी कराई जाती।"












Click it and Unblock the Notifications