'नहीं बंद होगी लाड़ली बहना योजना, चुनाव के बाद जुड़ेंगे बचे हुए नाम', गुना में CM मोहन यादव ने कहा
Guna News: ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुना पहुंचे। यहां सीएम यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'आप लोग चिंता मत कीजिए। हम एक योजना बंद नहीं करेंगे। लाडली बहना योजना के तहत आपको पैसा मिलता रहेगा।'
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने जितनी भी योजनाएं चालू (शुरू) की है उसमें से एक भी योजना बंद नहीं होगी। लाडली बहन योजना का पैसा भी आपको लगातार मिलता रहेगा। इतना ही नहीं, चुनाव के बाद उनका नाम भी शामिल किया जाएगा, जिनका नाम छूट गया था।

मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि चुनाव के बाद लाड़ली बहना योजना में छूटे लोगों के नाम भी जोड़े जाएंगे। कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है सबका भला करने वाली सरकार है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बेहद संवेदनशील सरकार है।
गुना में जब सड़क हादसा हुआ तो इस हादसे पर सरकार ने एक्शन भी तुरंत लिया। सारे काम छोड़कर गुना में पीड़ितों के बीच पहुंचकर स्थिति देखी। यह संवेदनशील सरकार है। हमारी संवेदना आम जनता के साथ जुड़ी हुई है। हमारी सरकार गरीबों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। जिसकी जो जबावदेही है, उसको जबाव देना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications