MP News: गुना में बच्ची से दरिंदगी, रेप के बाद मासूम की हत्या, हाथ-पैर बांध कुएं में फेंका हैवान बाप

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में 8 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। हैरानी की बात ये है कि इस वारदात को पीड़िता के हैवान पिता ने ही अंजाम दिया है।

गुना जिले के चाचौड़ा इलाके में बच्ची की हाथ पैर बंधी लाश एक कुंए से बरामद हुई है। स्थानीय लोग उस समय हैरान रह गए जब पुलिस ने बताया कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। आरोपी भी उसका ही पिता है। मासूम बुधवार से ही लापता थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Guna Father raped and murdered his daughter

आरोपी पिता ने बच्ची की हत्या के बाद तौलिये से हाथ-पैर बांधकर उसकी लाश कुएं में फेंक दी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किया है।

उसने बताया कि वह बच्ची जन्म से ही से नफरत करता था। वह बेटा चाहता था। गांव वालों ने आशंका जताई थी कि बच्ची गांव से गुजर रहे नाले में गिर कर तेज बहाव में बह गई होगी। इसके बाद पुलिस ने SDERF की टीम को बुलाया था। तीन दिन से बच्ची की तलाश की जा रही थी।

इस बीच, बच्ची की लाश शनिवार को कुएं में दिखाई दी। उसका एक हाथ और पैर पत्थर से बंधा था। पुलिस ने बच्ची की लाश निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की लाश परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की गई। चांचौड़ा थाना प्रभारी मचल सिंह मंडलीय के मुताबिक बच्ची के लापता होने के बाद से ही उसके पिता पर शक था।

बच्ची का पिता दिनभर घर पर ही रहता था। मां बच्ची के दादा ने ही सारी कार्रवाई की है। पिता ने जांच के दौरान सहयोग भी नहीं किया। गांव वालों से पूछताछ में किसी ने भी आरोपी पिता के प्रति पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया। पूछताछ में पता चला कि आखिरी बार बच्ची को पिता के साथ ही देखा गया था।

थाना प्रभारी के मुताबिक़ रविवार को सुबह बच्ची का अंतिम संस्कार होते ही आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया। उससे संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी से सख्ती की है। इस पर उसने वारदात में अपना जूर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने तौलिया से बच्ची का एक हाथ और पैर बांधा। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। इससे पहले उसने खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+