Guna Lok sabha: सिंधिया को हराने के लिए कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति, इस कद्दावर नेता को सौंपी जिम्मेदारी
Guna Loksabha Seat: गुना लोकसभा सीट लगातार चर्चाओं में है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने गुना से प्रत्याशी बनाया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। लेकिन उन्हें घेरने की रणनीति तैयार कर ली है।

कांग्रेस ने गुना में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिंधिया को हराने के लिए राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में चुनाव उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जयवर्धन सिंह को गुना लोकसभा सीट के लिए प्रभारी बनाया गया है। जयवर्धन सिंह गुना के राघोगढ़ से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें गुना जैसी महत्वपूर्ण सीट की जिम्मेदारी दी गई है।
दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच आए दिन बयान बाजी सुनने को मिलती है। गुना सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया इससे पहले पांच बार कांग्रेस के टिकट पर गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। जिनमें 4 बार उन्हें जीत मिली थी, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब सिंधिया भाजपा के टिकट पर फिर से इसी सीट से मैदान में हैं। ऐसे में इस बार इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। गुना, बमोरी,कोलारस, पिछोर, चंदेरी, मुंगावली, शिवपुरी और अशोकनगर आठों विधानसभाओं में 18 लाख से ज्यादा वोटर हैं।












Click it and Unblock the Notifications