युवती तीन माह से लापता, तलाश कर रहे पिता से युवक मांग रहे उसका आधार कार्ड
गुना। मध्य प्रदेश के गुना सिटी कोतवाली थाना इलाके क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता बीते तीन माह से बेटी की तलाश में दर दर भटक रहे हैं, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। पिता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेटी को ढूंढ़ने में मदद नहीं कर रहा है।

गुना के बांग्ला मोहल्ला निवासी कुशवाह ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी शिवानी लापता है। वह कहां है। किस हाल में है। कुछ पता नहीं। अपने स्तर पर उसकी हर जगह तलाश करने के बाद थक हारकर अब गुना सिटी कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
कुशवाह का आरोप है कि उसे चार लोगों पर शक है। अलीपुर रोड निवासी विजय सिंह, बादामी बाई, अतुल और जसवंत की वजह से उसकी बेटी लापता हुई है। ये लोग बेटी का आधार कार्ड मांग रहे हैं। लड़की के बदले पैसे देने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications