Guna News: गुना हादसे में दोषी बस मालिक गिरफ्तार, जिंदा जले 13 यात्री की DNA रिपोर्ट पुलिस को मिली
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना बस हादसे में फरार आरोपी बस मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना वाले दिन ही फरार हो गया था। आरोपी को शहर के मार्केट से गिरफ्तार किया गया है। 31 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
27 दिसंबर की रात में गुना से आरोन जा रही बस गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी घाटी के पास डंपर से टकरा गई थी। जिसके बाद बस में लगी आग में 13 लोगों की जलने से मौत हो गई थी। इसके साथ ही हादसे में करीब 17 लोग झुलस गए थे। जिन्हें उपचार के लिए गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घायलों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी और अधिकारियों को दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही घटना के बाद बजरंगगढ़ थाने में आरोपी बस चालक औउ डंपर चालक और बस मालिक भानुप्रताप सिह सिकरवार निवासी गुना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से ही गुना पुलिस आरोपी बस मालिक भानु सिकरवार की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इस दौरान 31 दिसंबर को आरोपी बस मालिक भानुप्रताप सिंह सिकरवार को गुना से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुना बस हादसे में मारे गए लोगों की डीएनए रिपोर्ट पुलिस को मिल गई। 31 दिसंबर शाम पुलिस को एफएसएल ग्वालियर से डीएनए जांच की रिपोर्ट मिली है। सभी 11 सैंपल मैच हो गए हैं। मृतकों के परिवार वाले बॉडी लेने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।हालांकि, पुलिस का कहना है कि कुछ बॉडी शिवपुरी में रखी हैं। ऐसे में उन्हें आने में समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications