5 दिन में 2 शादी रचाने वाला दूल्हा रहस्यमयी ढंग से लापता, दोनों दुल्हनें कर रही उसका इंतजार

खंडवा। पांच दिन में कथित तौर पर दो शादी और फिर रहस्यमयी ढंग से लापता। फिल्मी सी यह कहानी हकीकत है। मध्य प्रदेश के खंडवा कोतवाली पुलिस गायब दूल्हे की तलाश कर रही है। आरोपी दूल्हा मध्य प्रदेश के इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

groom Missing after two Marriage within five days in khandwa MP
खंडवा कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के अनुसार रविवार को एक युवती के परिजनों ने शिकायत देकर बताया कि इंदौर मूसाखेड़ी इलाके के 26 वर्षीय युवक ने दो दिसम्बर को उनकी बेटी से क​थित तौर पर शादी की थी। इसके बाद सात दिसम्बर को उसने इंदौर जिले की महू तहसील की युवती से दूसरी कर ली।

आरोपी युवक ने जो कथित तौर पर दूसरी शादी की थी, उसमें खंडवा की युवती का रिश्तेदार भी गया था। उसने युवक को पहचान लिया। इस शादी के बाद से आरोपी युवक गायब है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+