फेरों से पहले दूल्हे का अपहरण, कई घंटे जंगल में घुमाया फिर छोड़ा, वजह है छोटे भाई की लव स्टोरी

Dhar News in Hindi, धार। इन दिनों राजस्थान के सीकर और उदयपुर व झारखंड के रांची में विदाई के बाद दुल्हन के अपहरण के मामले देशभर में सुर्खियां बने, मगर यहां तो दूल्हे का ही अपहरण हो गया। ये मामला मध्य प्रदेश के धार जिले का है। Dhar Groom Kidnap Case में कुछ युवक बारातियों के बीच बैठे दूल्हे को अगवा करके ले गए और फिर उसे तीन चार घंटे तक जंगल में घुमाने के बाद छोड़ा। अपहरण की वजह दूल्हे के भाई का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

dhar groom kidnap

धार जिले की मानपुर ​पुलिस के अनुसार नालछा के ग्राम गल्ला माउडी निवासी बाबूलाल की बारात सोमवार रात को नंदलोई घाटी में आई थी। यहां दूल्हा विवाह स्थल पर संगे-संबंधियों के साथ बैठा था। इसी दौरान परिवार के भूरिया, दिलीप, परमिया, मोरसिंह निवासी खेडा, थाना बडगोंदा, तहसील महू आए और उससे विवाद करने लगे। उन्होंने दूल्हे से कहा कि उसका भाई कमल किसी लड़की को भगा ले गया है। इसके बाद उन्होंने दूल्हे बाबूलाल के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपित बाबूलाल को अपनी मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर ले गए। उसे तीन-चार घंटों तक जानापाव के जंगलों में ले जाकर बंधक बनाकर घुमाते रहे। इसके बाद आरोपितों ने दूल्हे बाबूलाल से कहा कि तू अपने भाई और उस लड़की के साथ आना। इतना कहकर उसे यशवंत नगर की पुलिया पर छोड़ गए। यहां उसे उसकी मौसी का लड़का मुकेश मिल गया जिसे उसने पूरी घटना बताई और फिर वे दोनों थाने में एफआईआर दर्ज कराने रात को पहुंचे। आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यहां से वह अपनी शादी करने के लिए नंदलाई घाटी के लिए रवाना हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+