स्विट्जरलैंड का दूल्हा-जर्मनी की दुल्हन, गुरु पूर्णिमा को हिंदू रीति-रिवाज के साथ शिवपुरी में करेंगे शादी

Shivpuri News: स्विट्जरलैंड के एक शख्स ने गुजरात में अपनी जर्मनी गर्लफ्रेंड से हिंदू रीति रिवाज से गुरु पूर्णिमा को शादी करेंगे। इन दोनों की शादी अब हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके भारतीय रीति रिवाज से 21 जुलाई को शादी करेंगे।

आध्यात्मिक और संस्कृति गुरु डॉ रघुवीर सिंह गौर के यहां यह जोड़ा ठहरा हुआ है। इस शादी में शामिल होने के लिए इन दोनों के विदेशी मेहमान और दोस्त भी आ रहे हैं। शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Switzerland Groom - Germany Bride

दूल्हा-दुल्हन भारतीय रीति-रिवाज से शादी करेंगे और शादी में भारतीय परिधान पहने नजर आएंगे। दूल्हा शेरवानी तो दुल्हन लहंगा पहनेगी। शादी में मेहमानों के खाने के लिए भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। दोनों के पास भारतीय डॉक्यूमेंट नहीं हैं ऐसे में शादी के बाद वापस जाकर अपने देश में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

मार्टिन आमवस्टन के मुताबिक गुरुजी के एक स्लोगन 'सेवकाई में प्रभुताई' शब्द का अर्थ ‎जानने के बाद उन्हें अपने जीवन में सही दिशा मिली। इसके बाद गुरु जी के सानिध्य में वह अध्यात्म की दुनिया से जुड़ गए। इसके बाद गुरुजी के दर्शन करने के लिए कई बार इंडिया भी आए। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे मानसिक संतुष्टि मिलती है।

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन की उम्र 45 वर्ष है। वह पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस अधिकारी हैं। मार्टिन आमवस्टन ने बताया कि उनका शिवपुरी के आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉक्टर रघुवीर सिंह गौर से एक सोशल साइट्स के जरिए लगभग 5 वर्ष पहले संपर्क हुआ। गुरुजी के संपर्क में आने के बाद गुरुजी का एक स्लोगन 'सेवकाई में प्रभुताई' शब्द का अर्थ जाना। इसके बाद उनका मन बदला और उन्हें ज्ञान हुआ कि उन्होंने अपने जीवन के कई साल यूं ही निकाल दिए। इसके बाद डॉक्टर रघुवीर सिंह गौर के सानिध्य में अध्यात्म की दुनिया से जुड़ गए। फिर वह गुरुजी के दर्शन करने के लिए भारत आने लगे।

स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके भारतीय रीति-रिवाज से शिवपुरी में 21 जुलाई को शादी करेंगे। इस दौरान दोनों भारतीय परिधान पहने नजर आएंगे। अभी दोनों शिवपुरी में संत डॉक्टर रघुवीर सिंह गौर के यहां रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से शादी का मन अध्यात्म की दुनिया से जुड़ने के बाद बनाया है। यह शादी पूरे भारतीय परंपरा के अनुसार होगी। इसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन भारतीय परिधान में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके दूसरे मित्र व अन्य लोग भी भारतीय परिधान में होंगे। दूल्हा शेरवानी तो दुल्हन लहंगा पहनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+