MP News: भोपाल-इंदौर के लिए बना ग्रीन कोरिडोर, किरण फाऊंडेशन के माध्यम से अंगदान, 2 लोगों को मिली नई जिंदगी

Bhopal News: राजधानी भोपाल में अंग दान के माध्यम से इंदौर के दो लोगों को नया जीवन मिला। दरअसल, भोपाल से इंदौर के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनायागया। जिसमें किरण फाऊंडेशन के सहयोग से जिला सागर, तहसील देवरी के निवासी श्री हरि शंकर धिमोले जी ने अपने अंगों का दान किया।

भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में इलाज के दौरान हरि शंकर धिमोले जी का ब्रेन हेमरेंज हो गया था। उन्हें सागर से भोपाल भेजा गया और बंसल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। दुःखद बात यह है कि उनका ब्रेन डेड हो गया, जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने उनके परिवार को दी। इस दुखद समय में परिवार ने अंगदान करने की इच्छा जताई और इस उद्देश्य से किरण फाउंडेशन से संपर्क किया।

Green corridor built for Bhopal-Indore organ donation through Kiran Foundation

किरण फाउंडेशन के सचिव डॉक्टर राकेश भार्गव ने परिवार को अंगदान के बारे में पूरी जानकारी दी और उन्होंने इसमें सहमति जताई। हरि शंकर जी के बेटे विनीत धिमोले ने बताया कि उनके पिताजी शिक्षक थे और समाज में शिक्षा के महत्व को समझाने का कार्य करते थे। उन्हें शिक्षा के प्रति बहुत ज्यादा ध्यान था और उन्होंने अपनी इच्छा दर्ज कराई थी कि वे अंगदान करें, लेकिन अंगदान से संबंधित जानकारी उनके पास नहीं थी।

Green corridor built for Bhopal-Indore organ donation through Kiran Foundation

किरण फाउंडेशन के माध्यम से उन्हें सही जानकारी मिली और उन्होंने बिना किसी दिक्कत के किडनी का दान किया। परिवार ने नेत्रदान और त्वचा दान करने की भी सहमति दी थी, लेकिन हरि शंकर जी का पहले कैंसर का इलाज हो चुका था, जिसके कारण उन्होंने नेत्रदान और त्वचा दान नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+