पोते को बचाने के लिए आदमखोर तेंदुए से भिड़ गए दादा-दादी, मौत के मुंह से छीन लाए जिंदगी
भोपाल,

पोते को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ा दादा-दादी
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क के पास बसे मोरावन के धुरा गांव में मंगलवार को जय सिंह गुर्जर व अपनी बसंती बाई व एक वर्षीय नाती के साथ आंगन में खटिया बिछाकर सो रहे थे, तभी रात को कहीं से तेंदुआ आ गया। अचानक उन्होंने अपने 1 साल के पोते बॉबी के चीखने की आवाज सुनी। ये सुनकर दोनों उठे तो उनके होश उड़ गए। बच्चे को तेंदुए ने अपने जबड़ों में दबा रखा था। वह उसे खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहा था।

खौफनाक था वो मंजर
जय सिंह और उनकी पत्नी ने हिम्मत करके तेंदुए पर हमला बोल दिया। जय सिंह ने तेंदुए को गले से पकड़ लिया और बसंती ने उसके मुंह पर मारकर बच्चे को निकाल लिया। खुद पर हुए अचानक हमले से तेंदुआ भी हड़बड़ा गया। उसने दोनों पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर घर में लेटे अन्य परिजन भी आ गए और गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। जब आस-पास के लोगों को रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, वह लाठियां लेकर दौ़ड़े और उन्होंने तेंदुए को भगाया।

डर के मारे रातभर नहीं सोए गांव वाले
पोते को बचाते समय जय सिंह और बसंती देवी को कई जगह पर तेंदुए ने काट भी लिया। पोते को बचाते समय तेंदुए के हमले में जय सिंह का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। एक साल के बच्चे के पैर में भी गंभीर चोट आई है। तेंदुए के हमले से घायल हुए तीनों को लोगों का इलाज कराहल अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल पैदा हो गया। इस वजह से ग्रामीण रातभर सोए नहीं और हाथों में लाठियां लेकर रखवाली करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications