मध्य प्रदेश के चुनावों में हुई फिल्म स्टार गोविंदा की एंट्री, आदिवासी संगठन को दिया समर्थन
इंदौर। मध्य प्रदेश के विभिन्न आदवासी जिले में सक्रिय जय आदिवासी संगठन (जयस) को अब फिल्मी सितारों को साथ मिलने लगा है। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम फिल्म स्टार गोविंदा का है। बता दें कि कांग्रेस से सांसद रह चुके गोविंदा एक अरसे से राजनीति से दूर हैं। लेकिन, कुछ समय पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष अनिल जैन के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने सियासी गलियारे में हलचल पैदा की थी। हालांकि, गोविंदा का कहना है कि उन्होंने राजनीति छोड़ दी है, लेकिन आदिवासियों के साथ है।

धार जिले के कुक्षी में आयोजित जयस की किसान महापंचायत में मंगलवार को फिल्म स्टार गोविंदा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। दरअसल, मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच चुनावी संग्राम शुरू हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस अपनी ताकत को बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, आदिवासी संग़ठन जयस भी अपनी ताकत दिखाने को आतुर है। प्रदेश में जयस की नज़र इन दिनों मालवा निमाड़ की आदिवासी सीटों पर है, इसी के चलते धार जिले की कुक्षी विधानसभा में जयस के किसान सम्मेलन का आयोजन किया है। जिसमे अभिनेता एवं कांग्रेस के पूर्व सांसद गोविंदा को बुलाया गया।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव में फिल्म स्टार गोविंदा की एंट्री ज़रूर कई कयासों को जन्म दे रही है। लेकिन गोविंदा का साफ कहना है कि मैंने राजनीति छोड़ दी है। राजनीतिक संबंधों पर नहीं निजी संबंधों पर आदिवासियों के सम्मलेन में आया हूं। आदिवासी चाहते थे कि मैं उनके कार्यक्रम में शामिल हूँ इसलिए चला आया। गौरतलब है कि 2004 में गोविंदा ने कांग्रेस का दामन थमा था और 2008 में राजनीति से तोबा कर ली थी। लेकिन एक बार फिर गोविंदा का चुनावी साल में मध्य प्रदेश में आना फिर एक बार उनके राजनैतिक करियर को फिर से शुरू करने की ओर इशारा करता है।












Click it and Unblock the Notifications