Dewas News: सरकारी अस्पताल में नर्स ने खोला ब्यूटी पार्लर, डाई करवाती दिखीं मैडम, video

Dewas News: देवास शहर के शासकीय अस्पताल से हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जहां पर एएनएम के कंधों पर मरीजों की देखभाल करने की जिम्मेदारी लेकिन वह इलाज करने की बजाए पूरे अस्पताल को ब्यूटी पार्लर बना डाला।।

वायरल वीडियो में शुकल्या क्षिप्रा उप स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ एएनएम नीलम परमार मेकअप करती हुई दिख रही है। हैरानी की बात यह है कि नीलम उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के दौरान ही अपना मेकअप करवा रही हैं।

Dewas Hospital Beauty Parlour.

इसे लेकर देवास सीएमएचओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाकर क्षिप्रा से हटाकर लोहार पिपल्या पदस्थ कर जांच शुरू कर दी है। सीएमएचओ के अनुसार, नीलम ने बताया है कि करवा चौथ का दिन था। काम करने के बाद जो समय बचा था उसमें वो डाय करवा रही थीं। उन्होंने कहा है कि अब भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

जानकारी अनुसार यह वीडियो काफी पुराना है। जो, अब वायरल हो रहा है। ये वीडियो सामने आने के बाद देवास के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके वायरल होने के बाद सीएमएचओ विष्णुलता उईके ने नीलम परमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उईके ने उसे उप स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर लोहार पिपल्या भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इस मामले पर देवास की सीएमएचओ विष्णुलता उईके ने कहा कि ये वीडियो स्वास्थ्य केंद्र शिप्रा की एएनएम नीलम परमार का है। वीडियो के संबंध में मैंने उसे नोटिस जारी किया है। इसके आधार पर मैंने उसका ट्रांसफर कहीं और कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+