Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

...जब मालगाड़ी बनी एंबुलेंस, घायल को पहुंचाया अस्पताल, पैर का पंजा कट गया था, बच गई जान

दमोह जिले में घटेरा स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गया और उसका पैर का पंजा कट गया। दर्द से तड़पते इस युवक के लिए एक मालगाड़ी बाकायदा एंबुलेंस बनी और दमोह स्टेशन तक पहुंचाया।

दमोह में घायल के लिए मालगाड़ी बनी एंबुलेंस

Madhya Pradesh के दमोह रेलवे स्टेशन के पास घटेरा स्टेशन के पास सवारी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के पैर का पंजा कट गया। घायल को देख एक मालगाड़ी के गार्ड ने मानवता दिखाते हुए अपनी गाड़ी को रुकवाया और घायल युवक को अपने गार्ड के डिब्बे में एंबुलेंस की तरह लिटाकर दमोह स्टेशन पहुंचाया, जहां से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गार्ड की समझदारी और मददगार बनने से युवक की जान बच गई।

दमोह में घायल के लिए मालगाड़ी बनी एंबुलेंस

जिले के सगौनी खकरा गांव में रहने वाला एक मजदूर बीते रोज सुबह रेल हादसे का शिकार हो गया। दरअसल, घायल गुजरात से मजदूरी करने के बाद अपने परिवार के साथ बीना-कटनी मेमू ट्रेन से अपने गांव जा रहा था। जहां रास्ते में घटेरा स्टेशन पर किसी काम से उतारा था। वापस ट्रेन में चढ़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसके एक पैर का पूरा पंजा कट गया। घटना के तत्काल बाद ही दमोह की तरफ मालगाड़ी जा रही थी, जिसे रोककर गार्ड ने अपने डिब्बे में पीछे घायल को चढ़ा लिया। घायल को रेलवे स्टाफ ने मालगाड़ी के माध्यम से दमोह स्टेशन भेजा। जहां से एंबुलेंस के सहारे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जा सका।

जिला अस्पताल में इलाजरत घायल मुकेश राजगौड़ ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बीना कटनी ट्रेन से अपने गांव जा रहा था, वो गुजरात से मजदूरी करके लौटा है। घटेरा में स्टेशन पर जैसे वो ट्रेन में चढ़ते लगा। उसका हाथ फिसल गया और उसका पैर ट्रेन के नीचे आ गया। रेलवे पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जहां उसका इलाज जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते घायल को अस्पताल में पहुंचा दिया गया और इलाज शुरू हो गया, अन्यथा ज्यादा देर होने और अधिक खून बहने के कारण उसकी जान भी जा सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+