VIDEO : प्रेमी की शादी में फेरों के समय पुलिस लेकर पहुंची प्रेमिका, अब दूल्हा सलाखों के पीछे

Rajgarh News, राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बुधवार को एक शादी की चर्चा का विषय रही। लोगों का दावा है कि जिले में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी युवक की शादी होने वाली हो और फेरों के चंद घण्टों पहले प्रेमिका की शिकायत पर उसे जेल जाना पड़ा हो।

Groom arrested in rajgarh madhya pradesh

जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिला मुख्यालय पर युवक अंकित शर्मा की 21 फरवरी को शादी होना थी। शादी के लिए माता पूजन की तैयारी हो रही थी। इसी बीच राजगढ़ पुलिस दूल्हा बने अंकित को पुलिस थाने ले आई। दूल्हे अंकित की शिकायत उसकी प्रेमिका ने की थी।

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

थाना प्रभारी राजगढ़ जेपी राय के अनुसार प्रेमिका ने अंकित पर आरोप लगाया कि वह शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। राजगढ़ निवासी अंकित शर्मा का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। तलाक के बाद अब अंकित 21 फरवरी को वैशाली(बदला हुआ नाम) के साथ दूसरी शादी रचाने जा रहा था। ऐसे में शादी की जानकारी अंकित की प्रेमिका को लगी तो उसने अंकित से शादी ना करने की गुहार लगाई।

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी

अंकित ने प्रेमिका से शादी करने से इंकार किया और उसे धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो उसके सारे आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दूंगा। जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रेमिका ने भी हार नहीं मानी और अपने परिजनों के साथ राजगढ़ पुलिस के पास पहुंच गई। प्रेमिका ने अपने साथ हुए धोखे की पूरी कहानी पुलिस को बताई‌। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि दुल्हा अंकित और उसके बीच 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अंकित ने उसके साथ शादी करने का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब अंकित दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है।

प्रेमिका को 2 दिन पहले ही पता चला

प्रेमिका को 2 दिन पहले ही पता चला

ऐसे में राजगढ़ पुलिस ने तत्काल युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका को 2 दिन पहले ही पता चला कि अंकित शादी कर रहा है। दूल्हा अंकित पर प्रेमिका ने आरोप लगाया कि इसके कई युवतियों से संबंध है। सभी को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाता था और उनका शारीरिक और आर्थिक शोषण भी करता था। पेशे से अंकित टैक्सी ड्राइवर है, लेकिन अपने आपको ठेकेदार बताकर खुद को बहुत अमीर बता कर लड़कियों को प्रेम जाल में उलझा लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+