चुनाव खत्‍म: अब हर घर से कचरा टैक्‍स की वसूली, पानी-संपत्‍त‍िकर भी बढ़ सकता है, जेब ढीली करने तैयार रहें

सागर, 22 जुलाई। चुनाव खत्‍म हो गए हैं, नगर सरकार भी जल्‍द काब‍िज हो जाएगी... लेक‍िन इसके पहले ही नगर न‍िगम प्रशासन ने जनता पर बोझ डालने और जेब ढ़ीली करने की तैयारी कर ली है। न‍िगम के फैसले के ल‍िए काफी हद तक राज्‍य सरकार के नगरीय प्रशासन व‍िभाग का एक पुराना पत्र भी वजह बना है, ज‍िस कारण न‍िगम अपनी जलकर, संपत्‍त‍िकर व दुकान क‍िराये सह‍ित अन्‍य दरों को र‍िवाइज्‍ड कर सकता है। हाल फ‍िलहाल में कचरा टैक्‍स की एकमुश्‍त वसूली का मामला सामने आया है। जनता से एक साथ छह साल का कचरा टैक्‍स वसूलने की तैयारी है।

रेमकी का कचरा प्‍लांट

नगर न‍िगम ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्‍शन, सेगरीगेशन सह‍ित ठोस अपश‍िष्‍ठ प्रबंधन के तहत हैदराबाद की रेमकी कंपनी से अनुबंध किया था। करीब 2016 से कंपनी सागर में काम कर रही है। बाकायदा कचरा कलेक्‍शन हो रहा है, लेक‍िन कितने घरों से कचरा उठाया जा रहा है, इसका डाटा कंपनी नगर निगम को नहीं दे सकी, ज‍िस कारण घरेलू श्रेणी के ब‍िल न प्र‍िंट हुए, न ब‍िल बंटे और न वसूली हो सकी। न‍िगम प्रशासन अब सीधे बीते छह साल का कचरा टैक्‍स पब्‍ल‍िक से एकमुश्‍त वसूलने की प्‍लान‍िंग कर रहा है।

अलग-अलग श्रेणी तय की गई हैं टैक्‍स की
शहर में कचरा कलेक्‍शन के ल‍िए अलग-अलग श्रेणी तय की गई हैं। इसमें घरों से प्रत‍िमाह 30 रुपए शुल्‍क न‍िर्धार‍ित किया गया है। वहीं छोटी दुकानों से 50, बडी दुकानों से 100, छोटी होटलों से 200, लॉज एवं बडी होटलों से 500, मैर‍िज गार्डन 2000, धर्मशालाओं से 100, मेड‍िकल कॉलेज 5000, न‍िजी अस्‍पताल 3000, ज‍िला अस्‍पताल 3000, नर्स‍िंग होम 10 हजार, सरकार कार्यालयों से 500 से 1000 रुपए इसी तरह अन्‍य तरह के व्‍यावसायों से अलग-अलग दर तय कर शुल्‍क वसूला जाना है।

नगर न‍िगम सागर

न‍िगम व रेमकी की गलती, खाम‍ियाजा जनता से वसूली
ठोस अपश‍िष्‍ठ प्रबंधन के तहत शहर में कचरा कलेक्‍शन के ब‍िल बनाने और इन्‍हें बांटने सह‍ित वसूली की ज‍िम्‍मेदारी न‍िगम प्रशासन ने रेमकी कंपनी पर थोप दी थी, जबक‍ि रेमकी कंपनी इसे न‍िगम प्रशासन का काम बताती रही है। इस मामले में कामर्स‍ियल जगहों से तो पैसा जमा हो रहा है, लेकिन घरों से टैक्‍स की प्रत‍िमाह वाली वसूली नहीं हो रही है। अब प्रशासन एक मुश्‍त वसूली करने जा रहा है, इसमें हर घर से 30 रुपए प्रत‍िमाह के ह‍िसाब से 5 साल 9 महीने की वसूली करीब 2 हजार 70 रुपए वसूली की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+