MP: सागर में मेंढकों का हमला, झील क‍िनारे लाखों की तादाद में घरों में घुस रहे, जान‍िए क्‍या है माजरा

सागर, 11 जुलाई। स्‍मार्ट होते सागर पर बीते कई द‍िनों से मेंढकों का आतंक बना हुआ है। कुछ चुन‍िंदा इलाकों में हजारों लाखों की तादाद में छोटे-छोटे मेंढक घरों के अंदर तक घुस रहे हैं। हालात इतने व‍िकट हैं कि लोगों का खाना-पीना तक हराम हो गया है। छोटे-छोटे मेंढ़क दर्जनों की तादाद में क‍िचन, बेडरुम और बाथरुम तक घुस रहे हैं। इनका हमला तालाब क‍िनारे बसे इलाकों में सबसे ज्‍यादा है।

घर में इस कदर घुस रहे मेंढक

मप्र के सागर संभागीय मुख्‍यालय पर स्‍मार्ट स‍िटी कंपनी तालाब का सौंदर्यकरण करा रही है, इसके ल‍िए बीते दो साल से झील खाली है। झील के चारों तरफ घाटों का न‍िर्माण हो रहा है, तालाब की डीस‍िल्‍ट‍िंग की गई है। तालाब के चारों तरफ र‍िंगरोड की तर्ज पर पाथ-वे बनाया जा रहा है। इस सबके बीच बीते 10 द‍िन में तालाब क‍िनारे के इलाकों में रहवास‍ियों का जीना दूभर हो गया। पहली दफा इन इलाकों में लाखों की तादाद में छोटे-छोटे मेंढकों का आतंक फैल गया।
घर में इस कदर घुस रहे मेंढक

इन इलाकों में घरों में घुस रहे मेंढ़क
तालाब क‍िनारे गऊ घाट, क‍िले के पीछे का इलाका, चकराघाट, बर‍ियाघाट, बाल भोलेघाट, भटटो घाट, गणेश घाट, गंगा मंद‍िर से लेकर रानीपुरा तक इलाके में तालाब क‍िनारे कच्‍चे पाथ-पे के क‍िनारे बने मकानों में मेंढक ही मेंढक हो रहे हैं। बच्‍चे तो डर के कारण बाहर ही नहीं निकल रहे, मेंढकों की संख्‍या इस कदर है कि चलने में ये पैर के नीचे आकर कुचल जाते हैं।
घर में इस कदर घुस रहे मेंढक

प्रजनन काल चल रहा, तालाब से डायवर्ट हो रहे
तालाब क‍िनारे बार‍िश शुरू होते ही मेंढक लाखों की तादाद में कहां से आ जाते हैं, इसको लेकर जानकारी और इलाके के बुजुर्ग बताते हैं कि गर्मी की समाप्‍त‍ि और बार‍िश का शुरूआती मह‍िना मेंढकों का प्रजनन काल होता है। चूंकी तालाब खाली क‍िया गया, बडी-बडी मशीनें यहां काम कर रही हैं, इसल‍िए बीते सालों में मेंढक तालाब से बाहर आकर आसपास के नाली-नाले, पाइप, सीवर की खाली पडी लाइन, टैंक आद‍ि नमी की जगह में ब्रीड‍िंग कर रहे हैं, बार‍िश होते ही इनका प्रजनन तेजी से होने लगा और तालाब के अंदर काम चलने के कारण इन्‍होंने क‍िनारों की तरफ का रुख कर ल‍िया।

कीटनाशक, केरोस‍िन और झाडू से हटा रहे
मेंढ़कों के आतंक और हमलों से परेशान लोग अब इनको मारने का जतन कर रहे हैं। सैकडों की संख्‍या में घरों में घुस रहे मेंढको को झाडू हटाकर हटा रहे हैं, तो कोई कीटनाशक दवाओं, नमक और गर्म पानी से लेकर केरोस‍िन डालकर इनको घरों में घुसने से रोक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+