MP Election: बुंदेलखंड में नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस का बड़ा एक्शन, सागर से 4 महिलाओं को टिकट
Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने पिछले चुनाव से भी ज्यादा महिला प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया है। अगर जिले की बात करें तो सागर जिले में कांग्रेस ने चार महिलाओं को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। इस तरह कांग्रेस ने बुंदेलखंड में महिलाओं को साधने का पूरा प्रयास किया है। कांग्रेस ने अब तक 30 महिलाओं को टिकट दिया है, जो पिछले चुनाव से भी कहीं अधिक है।
राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो बुंदेलखंड में भाजपा सरकार की लाडली बहन योजना का प्रभाव कम करने के लिए कांग्रेस ने नारी शक्ति का कार्ड खेला है। इसलिए उसने इस क्षेत्र में अधिक महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा शिवराज सरकार के कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ माहौल तैयार करने के लिए नारी शक्ति का सहारा लिया है।

सागर जिले में दिखेगा महिलाओं प्रत्याशियों का जलवा
बता दे खुरई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ रक्षा राजपूत को उम्मीदवार बनाया है। रक्षा राजपूत स्थानीय और नया चेहरा है। माना जा रहा है कि रक्षा भूपेंद्र सिंह को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो खुरई में जल्द ही महिला विधायक देखने को मिलेगी। बता दे खुरई और रैली सीट से कांग्रेस के अब तक के सारे किए गए प्रयोग असफल रहे हैं इसलिए स्थानीय और नए चेहरों को मौका दिया गया है।
मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ ज्योति पटेल
इसके अलावा रहली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ ज्योति पटेल को उतार कर कड़ी चुनौती देने का प्रयास किया है। बता दे ज्योति पटेल इंजीनियर है जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके अलावा भी भाषण देने में मुखर मानी जाती है। उन्हें रहली विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के साथ युवाओं का भी भारी समर्थन हासिल है।
कांग्रेस ने सागर से निधि जैन, रहली से ज्योति पटेल, खुरई से रक्षा राजपूत, और बीना से निर्मला सप्रे को उम्मीदवार बनाया यह पहला अफसर है जब सागर जिले में एक ही पार्टी से चार महिलाएं चुनाव लड़ेगी कांग्रेस ने 230 में से 229 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं इनमें से 30 महिला प्रत्याशी कांग्रेस में उतरी है यानी लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं को दे दी गई है।
खुरई विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर
2013 और 2018 में नगरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में विजय हासिल की इसके बाद से खुले विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति खराब होती गई नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं था वह निर्विरोध निर्वाचन हुआ था पार्टी सूत्रों के अनुसार रक्षा राजपूत 2 साल से खुरई में भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है और सक्रिय रही हैं। युवा होने के साथ-साथ जातिगत समीकरण को भी रक्षा के साथ देखा जा रहा है।
जेठ और बहु में टक्कर
सागर सिटी विधानसभा से कांग्रेस ने निधि जैन को अपने जेठ और बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन के विरोध में उतारा है। मतलब अब इस क्षेत्र में जेठ और बहु में टक्कर देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि दोनों जैन समाज है और इस क्षेत्र में जैन वोटरों की संख्या में अधिक है। इसलिए यहां मुकाबला रोचक हो जाता है।
अमला सीट से प्रत्याशी घोषित होना बाकी
इधर अमला सीट से प्रत्याशी घोषित होना बाकी है माना जा रहा है कि पार्टी यहां से डिप्टी कलेक्टर रही निशा बांगरे को प्रत्याशी बन सकती है, लेकिन अभी तक शासन ने उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications