मुरैना में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, कई गंभीर
मुरैना के गौसपुर गांव में बीती रात शराब पीने के बाद कुछ लोगों की तबियत बिगड़ गई। इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 लोगों ने दम तोड़ दिया।
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं जहरीली शराब पीने के बाद कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मुरैना के गौसपुर गांव में बीती रात शराब पीने के बाद कुछ लोगों की तबियत बिगड़ गई। इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन लोगों ने कहां से खरीदकर शराब पी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications