रायसेन से एक पूर्व मंत्री भी आने वाले दिनों में छोड़ सकते हैं BJP, दीपक के बाद अनूप मिश्रा को कांग्रेस का ऑफर
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में दलबदल लगा हुआ है। नाराज कार्यकर्ता उपेक्षा का शिकार होकर पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह नयाब अनूप मिश्रा को कांग्रेस ज्वाइन करने का न्योता दिया है। अनूप बीजेपी के संस्थापक और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के भांजे में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बिराई अनूप मिश्रा पूर्व सांसद भी हैं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अनुप्रिया मेरे मित्र है मैं चाहूंगा कि वह कांग्रेस में आए मैं उनका स्वागत करूंगा बीजेपी में आपराधिक तत्वों का जमावड़ा है। भ्रष्टाचार, लूट मची हुई है। ईमानदार भले आदमियों की बड़ी दुर्दशा हो रही है, इसलिए बेचारे उपेक्षित होकर घर बैठे हैं।
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा अवसरवादी पार्टी है, यह लोगों से काम लेती है जिन लोगों ने पार्टी के लिए खून पसीना बहाया उन अच्छे लोगों की आज उपेक्षा हो रही है। आज लूट का खासोट की सरकार बन गई है। दीपक जोशी, भंवर सिंह शेखावत, सत्तन जी यदि कांग्रेस में आना चाहते है, तो उनका स्वागत है। उनको उनकी स्थिति के अनुसार पद प्रतिष्ठा देकर सम्मानित किया जाएगा।
आखिर क्यों बीजेपी वरिष्ठ नेता पार्टी से नाराज है?
बता देगी 3 साल पहले तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई थी और 22 विधायकों से यह आंकड़ा बढ़कर 29 विधायक को तक पहुंच गया था। जिन सीटों पर दूसरे दलों से आए नेता विधायक बन गए वहां अब बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता अपने आप को प्रेक्षित महसूस कर रहे हैं। दल-बदल वाली इन सीटों पर चुनावी साल में टिकट मिलना बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं को मुश्किल लग रहा है, इसीलिए वे अब नया राजनीतिक ठिकाना तलाश कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक पूर्व मंत्री भी आने वाले दिनों में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों की माने तो अगर इसी तरह से बीजेपी संगठन और सरकार उनकी उपेक्षा करता रहा तो वह जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। बता दे रायसेन जिले से गौरीशंकर शेजवार और सुरेंद्र पटवा पूर्व मंत्री हैं। सुरेंद्र पटवा वर्तमान भोजपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। वही गौरीशंकर शेजवार 2018 विधानसभा चुनाव हार गए और बैकफुट पर चल रहे हैं। सांची विधानसभा क्षेत्र से सिंधिया समर्थक मंत्री प्रभुराम चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बाद से शेजवार और उनके बेटे की राजनीतिक स्थिति ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications