Video: मुंह में सिगरेट डालकर महिला अधिकारी पर उड़ाया धुआं का छल्ला; पूर्व CM दिग्विजय के भतीजे की दबंगई
Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ। वीडियो में वे महिला पुलिसकर्मी से बहस करते और अशोभनीय व्यवहार करते दिखते हैं।
बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा और सरकार को कार्रवाई की मांग की है। आदित्य पहले भी विवादों में रह चुके हैं।राघौगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी जुबेर खान ने बताया कि आदित्य सिंह और उनके चालक पर मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आदित्य एक महिला पुलिसकर्मी सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों से बहस कर रहे हैं।
वह पूरे वीडियो में अशोभनीय व्यवहार करते दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक सिगरेट है और कुर्ते के बटन खुले हुए हैं। यही नहीं, उन्होंने महिला अधिकारी के ऊपर सिगरेट का धुआं भी छोड़ रहे हैं।
आदित्य सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं। वह राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से इस समय राघौगढ़ में 'मैं हू अभिमन्यु' अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में बत्तमीजी करते हुए उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
इस मामले में तमाम बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। पुलिसकर्मियों से उनकी बहस के इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि सिगरेट के 'धुएं का छल्ला' बनाकर महिला अधिकारियों पर 'रंगदारी' दिखाता दिग्विजय सिंह का भतीजा।












Click it and Unblock the Notifications