Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIRAL वीडियो: पूर्व जिला अध्यक्ष ने सीईओ को भरी सभा में जड़ा थप्पड़

भोपाल। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना कार्यक्रम में करंजिया जनपद सीईओ आर के पालनपुरे और पूर्व जनपद अध्यक्ष रंजिता परस्ते के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि पूर्व जनपद अध्यक्ष ने CEO की कालर पकड़ बदतमीजी की। इस झगड़े को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सीईओ के समर्थन में सभी कर्मचारी लामबंद हो गए हैं और उन्होंने कार्यालय में ताला लगा दिया है।

mp

बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम के प्रारंभ होने के दौरान मंच पर पहुंची पूर्व जनपद अध्यक्ष रंजीता परस्ते ने जनपद पंचायत सीईओ आरके पालनपुरे को थप्पड़ रसीद कर दिए, जिसके बाद मामले ने खासा तूल पकड़ा और आयोजित कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। इस मामले में दोनों पक्ष ने करंजिया थाने जाकर एफआईआर करवाई है।

सीईओ की शिकायत पर करंजिया थाना ने रंजिता परस्ते के खिलाफ 186,332,355,323 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वही इस मामले रंजीता परस्ते ने अपन पक्ष रखते हुए दावा किया, सीईओ ने उन पर जातिगत टिप्पणी और अपशब्द की थी। जिसका उन्होंने विरोध किया तो सीईओ ने उनके साथ अभद्रता की। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

यहां देखें वीडियो:

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+