COVID-19: इंदौर में चार और उज्जैन में एक पॉजिटिव केस मिला, प्रदेश में अब तक 14
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में कोरोना वायरस के पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से तीन मरीज बॉम्बे अस्पताल, एक अरिहंत अस्पताल में और एक एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि इंदौर में पॉजिटिव मिले चार मरीजनों में से तीन मरीज एक ही परिवार के हैं, जो पिछले दिनों ऋषिकेश से लौटे थे। वहीं, उज्जैन में संक्रमित मिली महिला को आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही राज्य कोरोना के मरीजों की संख्या 14 हो गई है। अब तक जबलपुर में 6, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिल चुका है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, बॉम्बे अस्पताल में भर्ती एक ही परिवार के 3 लोग हैं, इनमें से 4 की कोई फॉरेन हिस्ट्री नहीं है। विभाग पता कर रहा है कि ऋषिकेश में किसी के संपर्क में आये था या यही किसी के संपर्क में आए हैं। इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने कहा है कि इस बात को लेकर पैनिक की आवश्यकता नहीं है। सभी मरीजों की हालत स्थिर है और वे चिकित्सीय निगरानी में हैं। सभी का बेहतर इलाज हो रहा है और अन्यत्र संक्रमण नहीं हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चार इंदौर के रहवासी हैं और एक उज्जैन का है।
कलेक्टर जाटव ने यह भी कहा है कि प्रशासन आम जनता को जरूरी सामान घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए ठोस उपाय कर रहा है। जरूरी सामान घर पर उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन स्टोर्स, वेंडर और विक्रेताओं के डिटेल्स जल्द जारी किए जाएंगे ताकि ऑनलाइन ऑर्डर कर घर पर ही आवश्यक वस्तुएं मिल सकें।
मध्य प्रदेश में अब तक 14 मरीज
इंदौर में 5 मरीज मिलने के बाद मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इसके पहले जबलपुर में 6, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी में एक-एक मरीज मिले हैं। सबसे पहले जबलपुर में 4 मरीज मिले थे, इसके बाद भोपाल में और मंगलवार को ग्वालियर और शिवपुरी में मरीज मिले।












Click it and Unblock the Notifications