पहले ही दिन फुल चली MP की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन, कुछ ऐसा रहा मजेदार सफर का आनंद

इंदौर, 11 जुलाई। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते अब कई हिस्सों में हरियाली भी छाने लगी है। इसी के साथ पर्यटन में भी बढ़ावा होने लगा है, जहां आसपास से भी लोग प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने आने लगे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित पातालपानी में एक बार फिर हेरिटेज ट्रेन शुरू की गई है, जहां रविवार से शुरू हुई हेरिटेज ट्रेन में सफर करने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया, जिसका परिणाम रहा की महज कुछ ही देर में ट्रेन फुल हो गई, जिसके बाद ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच भी लगाया गया, जहां कुछ ही देर में वो भी फुल हो गया।

Heritage train

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
पातालपानी की खूबसूरती से सभी परिचित होंगे, लेकिन हेरिटेज ट्रेन की जानकारी कम ही लोगों को है। महू से कालाकुंड होते हुए पातालपानी की वादियों तक का सफर करवाने वाली यह प्रदेश के एकमात्र हेरिटेज ट्रेन है, जिसमें सफर करने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना होता है। वहीं अब एक बार फिर यात्रियों का इंतजार पूरा हुआ है, जहां रविवार से एक बार फिर अंग्रेजों के बनाए रेलवे ट्रेक पर हेरिटेज ट्रेन दौड़ी है।

कुछ ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास
महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।

साल 2018 में घोषित किया हेरिटेज ट्रैक
पातालपानी की वादियों में चलने वाली हेरिटेज ट्रेन से पहले इस ट्रैक पर अलग-अलग ट्रेनें भी चला करती थी, लेकिन नए ट्रैक के निर्माण के बाद इस पर अब सिर्फ हेरिटेज ट्रेन ही चलती है, जिस ट्रैक पर ट्रेन चलती है, उसे साल 2018 में हैरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था, जिसके बाद ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत की गई थी। इस ट्रेन में एसी कोच होने के साथ-साथ नॉन एसी कोच भी उपलब्ध है। साथ ही ट्रेन का किराया बेहद ही सामान्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+