MP News: नीमच में शराब कारोबारी अशोक अरोरा पर दिनदहाड़े हमला, जवाबी फायरिंग में एक हमलावर की मौत
MP News: मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है दरअसल डिंडी नीमच जिले में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े सरेआम शराब कारोबारी पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में शराब कारोबारी घायल हुए, जबकि जवाबी फायरिंग में हमला करने वाले गिरोह के एक सदस्य की मौत हो गई।
नीमच में समाजसेवी और शराब कारोबारी अशोक अरोरा पर हुए जानलेवा हमले की घटना के बारे में नई जानकारी सामने आई है। रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुए हमले में अशोक अरोरा घायल हो गए थे। घटना के दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई।

बताया जा रहा है कि जवाबी फायरिंग में एक हमलावर घायल होकर कार से नीचे गिर गया, जिसकी बाद मौत हो गई। एक अन्य आरोपी भाग गया है। एसपी अमित कुमार सोलानी ने बताया कि कार में दो हमलावर थे, जिसमें से एक की मौत हो गई। उनकी पहचान की जा रही है।
नीमच एसपी अमित कुमार तोलानी ने बताया कि दो गुटों में फायरिंग हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 40 से 45 के बीच थी। घटना के पीछे क्या कारण है जांच की जा रही है, और एक आरोपी फरार है, जिसकी सर्चिंग के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications