Sagar News: एक स‍िर‍िंज से 30 को कोव‍िड वैक्‍सीन, वैक्‍सीनेटर पर FIR, DIO के ख‍िलाफ व‍िभागीय जांच के आदेश

सागर, 27 जुलाई। मप्र के सागर में बीते रोज जैन पब्‍ल‍िक स्‍कूल में एक ही स‍िर‍िंज से 30 बच्‍चों को कोरोना वैक्‍सीन लगाने की गंभीर लापरवाही के बाद प्रशासन ने एक्‍शन ल‍िया है। वैक्‍सीनेटर ज‍ितेंद्र अह‍िरवार पर एफआईआर कराई गई है। वहीं ज‍िला टीकाकरण अध‍िकारी पर व‍िभागीय जांच बैठा दी गई है। ज‍िन बच्‍चों को एक ही स‍िरिंज से कोव‍िड वैक्‍सीन लगाई गई थी, उन सभी के ब्‍लड सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।

वैक्सीनेशन में लापरवाही पर वैक्सीनेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र कुमार गोस्‍वामी ने बताया कि वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत वैक्‍सीनेशन के काम में गंभीर लापरवाही बरतने पर वैक्सीनेटर ज‍ितेंद्र अह‍िरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में प्रथम दृष्टया ज‍ितेंद्र अहिरवार की लापरवाही सामने आई है। सीएमएचओ डॉ. गोस्‍वामी ने अनुसार जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा इसमें लापरवाही की गई है, जिसके कारण उनकी विभागीय जांच प्रस्तावित करने के लिए कलेक्‍टर के माध्‍यम से संभाग कम‍िश्‍नर को अनुशंसा की गई है।

कोव‍िड वैक्‍सीनेशन में सबसे बड़ी लापरवाही
वैक्सीनेशन महाअभियान सागर सह‍ित प्रदेश में सबसे बडी लापरवाही सामने आई है। बीते रोज शहर की जैन पब्लिक स्कूल बच्चों के लिये वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किया गया था। वैक्सीनेशन सत्र के दौरान कुछ अभिभावकों द्वारा यह शिकायत दी गई कि वैक्सीनेटर ने एक ही सिरिंज से 30 से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया है। मामला गम्भीर होने के कारण प्रभारी कलेक्टर क्षितिज सिंघल द्वारा जांच के ल‍िए तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आदेश द‍िया गया था। जब सीएमएचओ पहुंचे तब तक वैक्‍सीनेटर वहां से गायब हो चुका था। दोपहर बाद उसने फोन कर ल‍िया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+